नई दिल्ली: जनवरी का महीना नए साल की शुरुआत के साथ कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्वपूर्ण दिवस लेकर आता है. यह महीना सिर्फ जश्न का ही नहीं, बल्कि इतिहास, संस्कृति, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और देश-दुनिया से जुड़े अहम अवसरों का भी होता है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जनवरी के महत्वपूर्ण दिवस खास तौर पर बहुत जरूरी होते हैं.
जनवरी 2026 की शुरुआत 1 जनवरी को ग्लोबल फैमिली डे से होती है, जो परिवार और शांति का संदेश देता है. 2 जनवरी को वर्ल्ड इंट्रोवर्ट डे मनाया जाता है, जबकि 3 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय माइंड-बॉडी वेलनेस डे स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन पर जोर देता है. 4 जनवरी विश्व ब्रेल दिवस दृष्टिबाधित लोगों के अधिकारों और समावेशन की याद दिलाता है.
5 जनवरी नेशनल बर्ड डे और 6 जनवरी को वर्ल्ड डे ऑफ वॉर ऑर्फन्स के साथ गुरु गोबिंद सिंह जयंती मनाई जाती है. 7 जनवरी महायान नववर्ष, 8 जनवरी अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस स्थापना दिवस और अर्थ्स रोटेशन डे और 9 जनवरी प्रवासी भारतीय दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो विदेशों में रह रहे भारतीयों के योगदान को सम्मान देता है.
10 जनवरी विश्व हिंदी दिवस हिंदी भाषा के वैश्विक महत्व को दर्शाता है. 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद की जयंती के रूप में मनाया जाता है. इसके बाद 13 जनवरी लोहड़ी, 14 जनवरी मकर संक्रांति और 15 जनवरी पोंगल व भारतीय सेना दिवस आते हैं, जो भारतीय संस्कृति और सेना के शौर्य का प्रतीक हैं.
16 जनवरी राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस उद्यमिता को बढ़ावा देता है. 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती (पराक्रम दिवस) देशभक्ति और साहस की प्रेरणा देता है. 24 जनवरी राष्ट्रीय बालिका दिवस और अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस, जबकि 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस और राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है.
जनवरी का सबसे बड़ा दिन 26 जनवरी गणतंत्र दिवस है, जब भारत का संविधान लागू हुआ था. महीने का समापन 30 जनवरी शहीद दिवस (महात्मा गांधी की पुण्यतिथि) और 31 जनवरी अंतरराष्ट्रीय जेब्रा दिवस के साथ होता है. कुल मिलाकर, जनवरी 2026 के ये सभी महत्वपूर्ण दिवस न सिर्फ सामान्य ज्ञान बढ़ाते हैं, बल्कि UPSC, SSC, बैंक, रेलवे और राज्य स्तरीय परीक्षाओं के लिए भी बेहद उपयोगी हैं.