एनटीए ने सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. करीब 5.04 लाख अभ्यार्थियों में 3,45,220 यूनिक थे. बता दें कि जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वह अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. exams.nta.nic.in/cuet-pg के माध्यम से हर अभ्यार्थी अपना स्कोर देख सकता है. साथ ही उम्मीदवार वेबसइटों पर लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके परिणाम देख सकते हैं.
उम्मीदवार CUET PG स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं. CUET PG स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाना होगा और CUET PG स्कोरकार्ड PDF लिंक पर क्लिक करना होगा. जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल के तौर पर रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि का इस्तेमाल करें. CUET PG स्कोरकार्ड PDF स्क्रीन पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगा. CUET PG स्कोरकार्ड PDF सेव करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें.
CUET PG परीक्षा के लिए कुल 7,14,621 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें 4,05,905 महिलाएं, 3,08,697 पुरुष और थर्ड जेंडर कैटेगरी के 19 उम्मीदवार शामिल थे. इनमें से असल में सिर्फ 5,04,301 उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल हुए. परीक्षा में शामिल होने वालों में 1,98,060 महिलाएं, 1,47,151 पुरुष और थर्ड जेंडर कैटेगरी के 9 उम्मीदवार थे. ये सभी उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
CUET PG रिजल्ट 2026 के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए, कृपया आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाएं.