menu-icon
India Daily

CBSE Class 12 Result 2026 OUT: सीबीएसई कक्षा 12 का रिजल्ट आज जारी, ऑफिशियल वेबसाइट पर करें चेक

सीबीएसई कक्षा 12 का रिजल्ट आज जारी हो गया है. जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए हैं अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यहां आपको DigiLocker और UMANG ऐप पर CBSE 12वीं के रिजल्ट चेक करना का तरीका बताया गया है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
CBSE Class 12 Result 2026 OUT: सीबीएसई कक्षा 12 का रिजल्ट आज जारी, ऑफिशियल वेबसाइट पर करें चेक
Courtesy: Pinterest

CBSE Class 12 Result 2026 OUT: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 13 मई को कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है. जो छात्र इस साल परीक्षा में शामिल हुए हैं वो अपना रिजल्ट घर बैठे-बैठे ही चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको बोर्ड के आधिकारिक वेबासइट के अलावा DigiLocker और UMANG ऐप पर जाना होगा. रिपोर्ट की मानें तो इस बार पासिंग परसेंट में कटौती देखी गई है. खबरों की मानें तो इस साल 85 प्रतिशत छात्रों ने बाजी मारी है, जो कि पिछले साल की तुलना में तीन प्रतिशत कम है. 

CBSE Board 12th Result : पिछले 6 सालों का पासिंग प्रतिशत

  •  2025 – 88.39%
  • 2024 – 87.98%
  • 2023 – 87.33%
  • 2022 – 92.71%
  • 2021 – 99.37%
  • 2020 – 88.78% रहा है

बोर्ड ने एक्स पर इसकी जानकारी दी है. 

 

मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड करने के तरीके 

स्टेप 1: बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट – cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं.

स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए 'CBSE 12वीं रिजल्ट 2026' लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3: अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि (DOB) दर्ज करें.

स्टेप 4: विवरण भरने के बाद, सबमिट बटन पर क्लिक करें.

स्टेप 5: आपका सीबीएसई 12वीं का परिणाम 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

स्टेप 6: मार्कशीट की पीडीएफ डाउनलोड करें, उसका प्रिंटआउट लें और उसे सुरक्षित रखें.

 DigiLocker और UMANG ऐप पर CBSE रिजल्ट

 DigiLocker के माध्यम से;

स्टेप 1 – digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker ऐप खोलें.
स्टेप 2 – अपने मोबाइल नंबर या आधार नंबर से लॉग इन करें.
स्टेप 3 – अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP को दर्ज करें.
स्टेप 4 – लॉग इन करने के बाद, “जारी किए गए दस्तावेज़” अनुभाग पर जाएं.
स्टेप 5 – बोर्डों की सूची से CBSE चुनें.
स्टेप 6 – दस्तावेज़ प्रकार के रूप में “कक्षा 12 की मार्कशीट” चुनें.
स्टेप 7 – अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें.
स्टेप 8 – आपकी CBSE 12वीं की मार्कशीट प्रदर्शित होगी और आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

UMANG के माध्यम से

छात्र यूएमएएनजी मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करके अपने परिणाम देखने के लिए इन स्टेपों का पालन कर सकते हैं;

स्टेप 1 – अपने स्मार्टफोन पर UMANG ऐप डाउनलोड करें या खोलें.
स्टेप 2 – ऐप में CBSE परिणाम अनुभाग खोजें.
स्टेप 3 – अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें.
स्टेप 4 – अपना स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी प्रदान करें.
स्टेप 5 – अपना परिणाम तुरंत देखने के लिए जानकारी सबमिट करें.
स्टेप 6 – भविष्य के संदर्भ के लिए डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें और सहेजें.