T20 World Cup 2026

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कितना हुआ बदलाव? जानें यहां

Petrol Diesel Price Today: आज दिनांक 22 अप्रैल को भी देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. लगातार कई दिनों से तेल की कीमतें एक जैसी बनी हुई हैं.

Shilpa Srivastava

Petrol Diesel Price Today: आज दिनांक 22 अप्रैल को भी देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. लगातार कई दिनों से तेल की कीमतें एक जैसी बनी हुई हैं. सरकारी तेल कंपनियों ने आज फिर से कीमतों में कोई कमी नहीं की है. इससे पहले सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में थोड़ी राहत जरूर दी थी, लेकिन इसका बहुत ज्यादा असर आम जनता की जेब पर नहीं पड़ा.

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना तय की जाती हैं. यह काम देश की प्रमुख तेल कंपनियां करती हैं, जैसे – इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL). ये कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी करती हैं.

यहां जानें अपने शहर में पेट्रोल के रेट:

शहर

यहां जानें अपने शहर में डीजल के रेट:

शहर

अपने शहर की कीमत कैसे जानें?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके शहर में पेट्रोल और डीजल कितने रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, तो आप यह जानकारी घर बैठे अपने मोबाइल पर पा सकते हैं.

इंडियन ऑयल ग्राहक: अपने मोबाइल से लिखें – RSP <डीलर कोड> और भेजें 92249 92249 पर.

BPCL ग्राहक: लिखें – RSP <डीलर कोड> और भेजें 92231 12222 पर.
डीलर कोड आपको पेट्रोल पंप पर या संबंधित कंपनी की वेबसाइट पर मिल जाएगा.