IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

Gold-Silver Price Today: आज 5 अक्टूबर को सोना-चांदी के ताजा भाव, रविवार के दिन चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today: भारत में आज 24 कैरेट सोना ₹11,940 प्रति ग्राम और चांदी ₹155 प्रति ग्राम दर्ज हुई. प्रमुख शहरों में दामों में मामूली अंतर रहा. दिल्ली में सोना ₹11,955 प्रति ग्राम और चांदी ₹155 प्रति ग्राम पर रही. निवेशकों की दिलचस्पी सोने और चांदी दोनों में बनी हुई है.

Social Media
Km Jaya

Gold Silver Price Today: भारत में आज सोने की कीमतें स्थिर रहीं. 24 कैरेट सोना ₹11,940 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹10,945 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹8,955 प्रति ग्राम दर्ज किया गया. सोना हमेशा से एक मजबूत निवेश विकल्प माना जाता है. निवेशकों की रुचि लगातार बढ़ रही है क्योंकि इसे सुरक्षित निवेश साधन के रूप में देखा जाता है.

आज भारत में चांदी की कीमत ₹155 प्रति ग्राम और ₹1,55,000 प्रति किलोग्राम रही. चांदी का भाव अंतरराष्ट्रीय कीमतों और डॉलर-रुपया विनिमय दर पर निर्भर करता है. यदि रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होता है और वैश्विक कीमतें स्थिर रहती हैं, तो भारत में चांदी महंगी हो जाती है.

प्रमुख शहरों में सोने के दाम (प्रति ग्राम)

शहर    24 कैरेट    22 कैरेट    18 कैरेट

चेन्नई    ₹11,946    ₹10,950    ₹9,055
मुंबई    ₹11,940    ₹10,945    ₹8,955
दिल्ली    ₹11,955    ₹10,960    ₹8,970
कोलकाता    ₹11,940    ₹10,945    ₹8,955
बेंगलुरु    ₹11,940    ₹10,945    ₹8,955
हैदराबाद    ₹11,940    ₹10,945    ₹8,955
लखनऊ    ₹11,955    ₹10,960    ₹8,970
कोयंबटूर    ₹11,946    ₹10,950    ₹9,055
मदुरै    ₹11,946    ₹10,950    ₹9,055
विजयवाड़ा    ₹11,940    ₹10,945    ₹8,955
पटना    ₹11,945    ₹10,950    ₹8,960
नागपुर    ₹11,940    ₹10,945    ₹8,955
चंडीगढ़    ₹11,955    ₹10,960    ₹8,970

दिल्ली में सोने का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹11,955 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹10,960 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹8,970 प्रति ग्राम रहा. साल की शुरुआत से सोने में बढ़ोतरी देखी गई है क्योंकि शेयर बाजार में गिरावट के बाद निवेशकों ने सोने में निवेश बढ़ा दिया.

दिल्ली में चांदी के भाव

चांदी की कीमत दिल्ली में भी ₹155 प्रति ग्राम और ₹1,55,000 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई. चांदी की मांग यहां लगातार ऊंची रहती है क्योंकि बड़ी आबादी इसका इस्तेमाल बर्तनों, सिक्कों और आभूषणों के रूप में करती है.