आम जनता पर पड़ी महंगाई की मार, अमूल ने पूरे देश में बढ़ा दिए दूध के दाम; कल से होंगे लागू
आम जनता पर एक बार फिर से महंगाई की मार पड़ी है. देश की प्रमुख दूध उत्पादक कंपनी अमूल ने दूध के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की है.
आम जनता पर एक बार फिर से महंगाई की मार पड़ी है. देश की प्रमुख दूध उत्पादक कंपनी अमूल ने दूध के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की है. कंपनी ने कहा कि पशुओं के चारे की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी और पैकेजिंग की बढ़ती लागत के चलते दूध की कीमतों में इजाफा किया गया है ताकि दूध उत्पादन करने वाले किसानों और डेयरी मालिकों को नुकसान ना हो.
- अब से अमूल गोल्ड फुल क्रीम 35 रुपए की जगह 36 रुपए का आधा लीटर और 71 रुपए प्रति लीटर मिलेगा.
- अमूल ताजा आधा लीटर 30 रुपए की जगह 31 रुपए और 59 रुपए प्रति लीटर मिलेगा.
- अमूल गाय का दूध आधा लीटर 31 रुपए की जगह अब 32 रुपए का मिलेगा.
- वहीं अमूल भैंस का दूध आधा लीटर 38 रुपए की जगह 39 रुपए का मिलेगा.
गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (GCMMF) ने भैंस के दूध, गाय के दूध, स्लिम ट्रिम और टी स्पेशल जैसी दूध की किस्मों में भी बढ़ोत्तरी की है. अब 29 रुपए वाला गाय के दूध का पैकेट 30 रुपए में मिलेगा.
मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम
अमूल के अलावा मदर डेयरी ने भी दूध के दामों में बढ़ोत्तरी की है. मदर डेयरी एक लीटर भैंस का दूध अब 75 के बजाय 80 रुपए में मिलेगा. मदर डेयरी फुल क्रीम एक लीटर दूध 69 के बजाय 72 रुपए का मिलेगा. इसके अलावा कंपनी ने डबल टोंड, टोंड, गाय के दूध और प्रो मिल्क दूध की किस्मों की कीमतों में भी इजाफा किया है.
सर्कुलर के मुताबिक बढ़े हुए दाम 13 मई से लागू होंगे. बता दें कि दोनों ही कंपनियां समय समय पर दूध की कीमतें बढ़ाती रही हैं. बढ़ी हुई कीमतों से सीधे तौर पर लोगों के किचेन का बजट बिगड़ेगा.
दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक भारत
बता दें कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है. डेयरी सहकारी समितियों और प्राइवेट कंपनियों द्वारा कीमतें बढ़ाने का फैसला आम तौर पर खरीद की लागत, मौसमी आपूर्ति परिस्थितियों और वितरण के खर्चों से जुड़ा होता है.