Skoda Kylaq fuel Efficiency Revealed: स्कोडा काइलैक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की भारतीय बाजार में एंट्री, फीचर्स, कीमत और प्रदर्शन में बेजोड़ ऑप्शन

काइलैक में 1.0-लीटर, 3-सिलिंडर, टर्बो पेट्रोल इंजन है जो 115 hp की पावर और 178 nm का टॉर्क देता है. गियरबॉक्स विकल्पों में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स शामिल होंगे. यही इंजन स्कोडा कुशाक, स्लाविया, VW वर्टस और ताइगुन में भी काम करता है.

Pinterest
Reepu Kumari

Skoda Kylaq fuel Efficiency Revealed: स्कोडा ऑटो इंडिया की ओर से भारतीय बाजार में स्कोडा काइलैक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को लॉन्च किया गया है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि काइलैक चार वेरिएंट में मौजूद है जो कि क्लासिक, सिग्नेचर, सिग्नेचर प्लस और प्रेस्टीज. 

स्कोडा काइलैक अपने अलग-अलग वैरिएंट में जादू बिखेरने के लिए तैयार है. अगर इसके इंजन की बात करें तो यह आपको निराश नहीं करेगा. स्कोडा काइलैक में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 115 hp की पावर और 178 nm का टॉर्क प्रदान करता है.

यह इंजन स्कोडा कुशाक, स्लाविया, VW वर्टस और ताइगुन जैसे मॉडलों में भी इस्तेमाल होता है. गियरबॉक्स विकल्पों में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर और 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन शामिल हैं, जो ड्राइविंग अनुभव को शानदार बनाते हैं.

कीमत और वेरिएंट  

  • स्कोडा काइलैक चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है;क्लासिक: ₹7.89 लाख  
  • सिग्नेचर (MT): ₹9.59 लाख, (AT): ₹10.59 लाख  
  • सिग्नेचर प्लस (MT): ₹11.40 लाख, (AT): ₹12.40 लाख  
  • प्रेस्टीज (MT): ₹13.35 लाख, (AT): ₹14.4 लाख  
  • (सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं)

माइलेज और प्रतिस्पर्धा  

मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ काइलैक 19.68 किमी/लीटर और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 19.05 किमी/लीटर का माइलेज देती है. मारुति ब्रेज़ा, नेक्सन, वेन्यू और सोनेट जैसे प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले काइलैक का माइलेज इसे अधिक किफायती बनाता है.

आधुनिक सुविधाएं  

काइलैक में 10.0-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, कनेक्टेड कार तकनीक, सेमी-लेदरेट सीट्स, वेंटिलेटेड सीटें और सिंगल-पेन सनरूफ जैसी प्रीमियम सुविधाएं हैं.  सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, EBD के साथ ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और ISOFIX माउंट जैसी तकनीकें दी गई हैं.

क्रैश टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन  

यह गाड़ी देखने में जितनी दमदार है उतनी ही दमदार यह सेफ्टी के मामले में भी है. भारत NCAP ने काइलैक को वयस्क और बाल यात्री सुरक्षा में 5-स्टार रेटिंग दी है. इस SUV को वयस्क सुरक्षा में 30.88/32 और बाल सुरक्षा में 45/49 अंक हासिल किया है जिसके बाद BNCAP के इतिहास में सबसे सुरक्षित ICE-संचालित SUV बन गई है.

स्कोडा काइलैक भारतीय बाजार में बेहतरीन विकल्प है, जो शानदार परफॉर्मेंस, प्रीमियम फीचर्स और विश्वसनीय सुरक्षा प्रदान करती है. अगरल आप कोई नई गाड़ी खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए यह बेहतरीन विकल्प है.