540° कैमरा, थिएटर मोड...नए साल में लॉन्च होगी Mahindra XUV 7XO, कमाल के फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश!
महिंद्र 5 जनवरी 2026 को XUV 7XO लॉन्च करेगी. टीजर से इसके एडवांस फीचर्स सामने आए हैं. SUV में 540-डिग्री कैमरा मिलेगा, जो XUV700 के 360 कैमरे से ज्यादा बेहतर व्यू देगा और पार्किंग व ड्राइविंग को आसान बनाएगा.
नई दिल्ली: महिंद्र अपनी नई SUV XUV 7XO को 5 जनवरी 2026 को लॉन्च करने जा रही है. लॉन्च से पहले कंपनी लगातार टीजर जारी कर रही है, जिनसे इस अपकमिंग SUV के कई बड़े और दमदार फीचर्स सामने आ चुके हैं. XUV 7XO को मौजूदा XUV700 से ज्यादा एडवांस, ज्यादा लग्जरी और ज्यादा टेक्नोलॉजी से भरपूर बताया जा रहा है.
सबसे बड़ा और चर्चा में रहने वाला फीचर है इसका 540-डिग्री कैमरा सिस्टम. जहां XUV700 में 360-डिग्री कैमरा मिलता था, वहीं XUV 7XO में यह नया सिस्टम ड्राइवर को गाड़ी के आसपास का और भी बेहतर व्यू देगा. इससे तंग जगहों पर पार्किंग करना और ड्राइविंग पहले से कहीं ज्यादा आसान और सुरक्षित हो जाएगी.
कार में ऑडियो सेट
महिंद्र ने इस SUV में इन-कार थिएटर मोड भी जोड़ा है, जो खास तौर पर पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए बनाया गया है. इस फीचर की मदद से यात्री अपने मोबाइल या अन्य डिवाइस कनेक्ट कर मूवी और वीडियो स्ट्रीम कर सकेंगे. यह पूरा सिस्टम महिंद्र के नए Adrenox Plus सॉफ्टवेयर से ऑपरेट होगा, जो इंफोटेनमेंट, कनेक्टिविटी और गाड़ी के कई फंक्शन को कंट्रोल करता है.
Mahindra XUV 7XO डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो XUV 7XO का लुक महिंद्र की नई इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कारों से इंस्पायर्ड है. इसमें नए LED DRLs, प्रोजेक्टर हेडलैंप और वर्टिकल क्रोम स्लैट्स वाली नई ग्रिल दी गई है. पीछे की तरफ फुल-विथ कनेक्टेड लाइट बार और उल्टे L शेप के एलिमेंट्स SUV को प्रीमियम लुक देते हैं. साथ ही नए डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, बदले हुए बंपर और नए कलर ऑप्शन भी मिलेंगे.
Mahindra XUV 7XO इंटीरियर
इंटीरियर में सबसे बड़ा बदलाव है ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड, जो किसी पेट्रोल-डीजल महिंद्र कार में पहली बार देखने को मिलेगा. इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, ट्रिपल-टोन डैशबोर्ड, नया सेंटर कंसोल और बेहतर क्वालिटी की सीट्स दी जाएंगी. टॉप वेरिएंट AX7L में Boss Mode सीटिंग, नए एयर वेंट्स और इलेक्ट्रिक ORVMs जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.
इंजन की बात करें तो XUV 7XO में वही भरोसेमंद 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है. मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ कुछ वेरिएंट्स में AWD ऑप्शन भी दिया जाएगा. कुल मिलाकर, Mahindra XUV 7XO लॉन्च से पहले ही SUV सेगमेंट में बड़ी हलचल मचाने को तैयार है.