IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assam Assembly Election 2026

इंतजार खत्म, 4 नवंबर को भारत आ रही है Hyundai Venue N Line; जानें क्या होगा खास

हुंडई N लाइन वर्जन भारतीय मार्केट में 4 नवंबर को लॉन्च की जाएगी. इसे 25,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर भी बुक किया जा सकता है.

Hyundai
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने SUV का परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड N लाइन वर्जन लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने यह भी बताया है कि वो इस कार को भारत में 4 नवंबर को लॉन्च की जाएगी. कंपनी ने बताया है कि इस एसयूवी की बुकिंग शुरू हो गई हैं. इसके साथ ही कार की कई डिटेल्स की जानकारी भी दी गई है. जो लोग इसे खरीदना चाहते हैं, उन्हें 25,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर डीलरशिप के जरिए कार बुक करनी होगी.

लुक की बात करें तो वेन्यू N लाइन में स्टैंडर्ड वेन्यू से अलग डिजाइन दिया गया है. इन बदलावों में रेड एक्सेंट वाले यूनिक फ्रंट और रियर बंपर दिए गए हैं. साथ ही 17 इंच का डायमंड कट अलॉय रिम्स, रेड ब्रेक कैलिपर्स, विंग स्टाइल स्पॉइलर और ड्यूल टिप एग्जॉस्ट सिस्टम भी मौजूद हैं. इसे पांच कलर में उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें एटलस व्हाइट, टाइटन ग्रे, ड्रैगन रेट, एबिस ब्लैक और हेजल ब्लू कलर शामिल हैं.

कैसा होगा इस कार का इंटीरियर:

इस कार के केबिन के अंदर, ऑटो कंपनी ने लाल हाइलाइट्स, मेटल पैडल और N-ब्रांडेड डिटेल्स दी गई हैं. इसके साथ ब्लैक अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल भी किया गया है. टेक्नोलॉजिकल एडवांसमेंट में NVIDIA द्वारा पावर्ड 12.3 इंच का टचस्क्रीन नेविगेशन डिस्प्ले मौजूद है. इस कार में 12.3 इंच का डिजिटल गेज क्लस्टर और 8 स्पीकर बोस साउंड सिस्टम शामिल हैं.

यहां देखें अन्य फीचर्स:

यह कार 20 तक व्हीकल कंट्रोलर को प्रभावित करने वाले ओवर-द-एयर अपडेट की क्षमता से लैस है. इसके साथ ही सराउंड व्यू मॉनिटरिंग, ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटरिंग और एक अरोमा डिफ्यूजर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. इसमें 21 ड्राइवर-असिस्टेंस फंक्शन के साथ ADAS लेवल 2 फीचर्स भी दिए गए हैं. इसके अलावा ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग जैसे स्पेसिफिकेशन्स भी मौजूद है.

कंपनी ने दावा किया है कि इस कार में 70 से ज्यादा एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स और 41 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं. इसमें 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल डायरेक्ट इंजेक्शन इंजन है. यह 120 hp की पावर और 172 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह पावरट्रेन 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है. इसमें ऑटोमैटिक वर्जन के लिए पैडल शिफ्टर्स भी हैं.