menu-icon
India Daily

नई बाइक खरीदनी है? यहां देखें दुनिया की पहली CNG बाइक की कीमत-फीचर्स

अगर आप अपने लिए एक नई बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको Bajaj Freedom 125 के सभी वेरिएंट्स के फीचर्स और कीमत की जानकारी दे रहे हैं.

Shilpa Shrivastava
नई बाइक खरीदनी है? यहां देखें दुनिया की पहली CNG बाइक की कीमत-फीचर्स
Courtesy: Bajaj

नई दिल्ली: अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं और आपका बजट 1 लाख रुपये तक का है, तो यहां हम आपको एक अच्छे ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं. Bajaj Freedom 125 NG04, दुनिया की पहली CNG से चलने वाली मोटरसाइकिल है. आजकल सीएनजी वेरिएंट काफी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं और इस बाइक की लोकप्रियता भी धीरे-धीरे बढ़ रही है. यह तीन वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें NG04 Drum, NG04 Drum LED और NG04 Disc LED शामिल हैं. चलिए जानते हैं इनकी कीमत से फीचर्स तक, सभी डिटेल्स…

वेरिएंट चाहे कोई भी हो, Freedom का मैकेनिकल पैकेज एक जैसा ही रहता है. इसमें 124.58cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड स्लोपर इंजन लगा है जो 8000rpm पर 9.5hp और 5000rpm पर 9.7Nm की पावर देता है. इसे खास तौर पर CNG और पेट्रोल दोनों पर चलने के लिए डिजाइन किया गया है.

Bajaj Freedom 125 NG04 Drum:

इसकी कीमत 91,566 रुपये है. यह एक एंट्री-लेवल मॉडल है. इस बाइक में दोनों तरफ ड्रम ब्रेक सेटअप दिया गया है. वहीं, पीछे वाला ड्रम ब्रेक सभी वेरिएंट में एक जैसा है. इस वेरिएंट में हैलोजन हेडलाइट भी दी गई है.इसके साथ ही टेल-लैंप स्टैंडर्ड तौर पर LED है. यह एक किफायती वर्जन है. इसका मेन फोकस कॉस्ट एफिशियंसी और CNG है. 

Bajaj Freedom NG04 Drum LED:

इसकी कीमत 1.04 लाख रुपये है. इसमें एक LED हेडलाइट एड की गई है. इससे रोशनी बेहतर मिलती है. इसका बाइक का लुक काफी प्रीमियम है. ब्रेकिंग हार्डवेयर में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें दोनों तरफ ड्रम ब्रेक ही मिलते हैं. बेस वेरिएंट की तरह ही, इसमें भी LED टेल-लैंप और बल्ब वाले इंडिकेटर दिए गए हैं. 

Bajaj Freedom NG04 Disc LED:

इसकी कीमत 1.10 लाख रुपये है. इसमें 240mm का फ्रंट डिस्क ब्रेक दिया गया है. इससे परफॉर्मेंस बेहतर मिलेगी. इस बाइक में पीछे की तरफ ड्रम ब्रेक सेटअप दिया गया है. इसके साथ ही कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) भी दिया गया है. LED हेडलाइट समेत स्टैंडर्ड LED टेल-लैंप और बल्ब इंडिकेटर्स भी उपलब्ध कराए गए हैं.