IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

मिथुन सहित इन राशियों के जातकों पर होगी धनवर्षा, पढ़ें मंगलवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 27 अगस्त का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ होने वाला है. आइए जानते हैं कि किस राशि के लिए आज का दिन शुभ और अशुभ होने वाला है. 

social media
India Daily Live

Aaj Ka Rashifal: 27 अगस्त का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ होने वाला है. आइए जानते हैं कि किस राशि के लिए आज का दिन शुभ और अशुभ होने वाला है. 

मेष राशि: 
नए दोस्त बनेंगे। किसी अनजान पर विश्वास करने की भूल न करें। परिवार के कार्यक्रमों में व्यस्तता रहेगी। बैंक के वित्तीय सहयोग से व्यापार में विस्तार होगा। पुराना रुका पैसा मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी।

वृषभ राशि: 
जिन्हें आप अपना मानते थे, वे आप के विरोधी हो जायेंगे। अतिरिक्त आय का स्रोत मिलने से आय बढ़ेगी। मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्य में परिवार का पूर्ण सहयोग रहेगा।

मिथुन राशि: 
आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। जोखिम के कार्यों से बचें। सामाजिक कद बढ़ेगा, राजनीतिक प्रभाव से सप्लाई का आदेश मिलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक समस्याएं सूझ-बूझ से निपटाएं।

कर्क राशि: 
संतान के करियर में आ रहे उतार चढ़ाव से तनाव रहेगा। धन लाभ के अवसर आएंगे। व्यापार में उन्नति हो सकती है। नई योजनाओं का सूत्रपात होगा। निवेश में वृद्धि होगी। रचनात्मक रुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि: 
खान-पान में सावधानी रखें। पेट संबंधित तकलीफ हो सकती है। जमीन जायदाद के कार्यों में अटकले आ सकती है। इच्छित कार्य पूर्ण होंगे। रिश्तेदारों से भेंट होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

कन्या राशि: 
अपनी आदतों को सुधारें। अध्ययन के लिए विदेश जाना हो सकता है। दुसरों की ख़ुशी के लिए परेशान होना पड़ेगा। भौतिक सुख के साधन मिलेंगे। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। आय से अधिक व्यय नहीं करें। दूसरों से बिना कारण नहीं उलझें।

तुला राशि: 
घर परिवार में बूजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है। व्यापार में लाभदायी अनुबंध होंगे। अधीनस्थों के मध्य आपका महत्व कम होगा। घर-परिवार की परेशानी से दुख होगा।

वृश्चिक राशि: 
व्यर्थ विवादों से दूर रहें। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। आर्थिक मामले सुलजाने में लगे रहेंगे। वाहन सुख की संभावना है। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा संभव है।

धनु राशि: 
अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने रहस्य दुसरों को न दें, अन्यथा मुसीबत आ सकती है। दांपत्य सुख में कमी आएगी। व्यर्थ समय नष्ट न करें। खर्चों में कमी करने का प्रयत्न आवश्यक है। मांगलिक उत्सवों में शामिल होने के अवसर आएंगे।

मकर राशि: 
राजनीति में नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना होगा। आजीविका के नए रास्ते खुलेंगे। सुख वृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। विरोधी परास्त होंगे। नौकरी में कार्य की प्रशंसा के योग हैं।

कुंभ राशि: 
बोलचाल में विशेष ध्यान दें। मित्रों से सहयोग लेना पड़ेगा। अल्प परिश्रम से ही लाभ होगा। रुका कार्य होने से हर्ष होगा। नए विचार, योजना पर चर्चा संभव है। आपसी संबंधों को महत्व दें।

मीन राशि: 
आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका लाभ लें, पारिवारिक जानों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

नोट: यह एक सामान्य राशिफल है. व्यक्तिगत सलाह के लिए ज्योतिषी से संपर्क करें.