IPL 2026

मिथुन राशि के लिए अच्छा रहेगा दिन, कुंभ वालों को सावधान रहने की जरूरत! यहां पढ़ें आज का राशिफल

आज 29 अप्रैल 2026, बुधवार के दिन कई राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. हालांकि कुछ राशि वालों के लिए थोड़ा कन्फ्यूजन का माहौल रह सकता है. आइए जानते हैं क्या कहता है आपका राशिफल

India Daily
Shanu Sharma

आज 29 अप्रैल 2026 को कई राशियों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है. हालांकि बुध अपनी ही नक्षत्र में कमजोर स्थिति में है. जिसका खराब परिणाण कुछ राशियों पर देखने को मिल सकता है. तो चलिए जानते हैं क्या कहता है आपका राशिफल 

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा. हालांकि स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है. अपने घर के बड़ों से आर्शीवाद जरूर लें, नहीं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है.

वृषभ राशि

पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए आज का दिन खास है. पढ़ाई-लिखाई में एकाग्रता बनी रहेगी और परिणाम भी सकारात्मक आने की संभावना है. स्वास्थ्य पहले से बेहतर महसूस होगा. प्रेम संबंधों में भावुकता अधिक रहेगी, जो रिश्तों को गहराई दे सकती है. 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों को आज घरेलू कलह से बचकर रहना चाहिए. छोटी-छोटी बातों पर विवाद न बढ़ाएं, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. प्रेम संबंधों में कुछ दूरी या गलतफहमी बन सकती है, जबकि संतान पक्ष मध्यम रहेगा. व्यापार की दृष्टि से दिन शुभ है. 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा, लेकिन आपके द्वारा आज किया गया मेहनत कल फल देगा. थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है. स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होगा.

सिंह राशि

सिंह राशी वाले आज मालामाल हो सकते हैं. माता लक्ष्मी पर उनकी खास कृपा होगी. परिवार वालों में खुशी बढ़ेगी और प्रेम संबंध मजबूत होंगे. 

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा. आज आप काफी पॉजीटिव रहने वाले हैं, जिसका अच्छा असर आपके करियर पर देखने को मिल सकता है. 

तुला राशि

तुला राशि वाले आज थोड़ी चिंता में पड़ सकते हैं. हालांकि कोई भी बड़ा बदलाव नहीं होगा लेकिन पिछले दिनों में किए गए कार्यों का आकलन आप आज करेंगे. संतान पक्ष से शुभ सामाचार मिल सकता है.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आय के कई अलग मार्ग खुलने वाले हैं. पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का अब अच्छा फल मिलेगा. व्यापार के क्षेत्र में भी अच्छा बदलाव आएगा.

धनु राशि

आज धनु राशि वालों को लड़ाई-झगड़े से बच के रहने की जरूरत है, नहीं तो भविष्य में आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटनेपड़ सकते हैं. शांति के लिए भगवान गणेश की पूजा करें.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज काफी शुभ दिन है. भाग्य पक्ष आपका साथ देगा. आपके वर्क प्लेस पर भी आपका सम्मान बढ़ेगा. स्वास्थ्य में सुधार आएंगे.

कुंभ राशि

कुभ राशि वालों के लिए दिन कुछ खास सही नहीं है. अभी परिस्थिति आपके पक्ष में नहीं है, इसलिए आपको सावधानी से कदम रखने की जरूरत है. 

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए दिन आज सुखद रह सकता है. आज आपके जीवनसाथी आपका पूरा सहयोग करेंगे. नौकरी में शुभ समाचार मिल सकता है.