इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, करियर और व्यापार में मिलेगी सफलता; यहां देखें क्या कहता है आपका राशिफल

आज यानी 23 अप्रैल 2026, गुरुवार के दिन अधिकतर राशि वालों के लिए अच्छा समय रहने वाला है. लेकिन आज भी कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है.

India Daily
Shanu Sharma

आज की गृह स्थिति में उच्च का सूर्य मेष राशि में विराजमान है, जबकि स्वग्रही शुक्र अपनी ही राशि वृषभ में मजबूत स्थिति में है. इस संयोग से कई राशियों पर अच्छा प्रभाव पड़ने वाला है. कुछ राशियों के रूके हुए काम पूरे होंगे. इसके अलावा गजकेसरी योग के कारण आत्मविश्वास और बुद्धिमत्ता में वृद्धि देखी जा सकती है. 

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है. पराक्रम रंग लाएगा और व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता हाथ लगेगी. स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. प्रेम और संतान संबंधी मामलों में खुशियां बनी रहेंगी. 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को स्वास्थ्य में सुधार नजर आएगा. शब्दों का सही प्रयोग कर वे दूसरों को प्रभावित करेंगे. धन का आगमन होगा और कुटुंब में सुख-समृद्धि बढ़ेगी. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में शुभता बनी रहेगी. 

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले आज शुभता के प्रतीक बनकर उभरेंगे. समाज में उनकी सराहना होगी और कद बढ़ेगा. वे आकर्षण का केंद्र रहेंगे. जीवन की जरूरत की वस्तुएं उपलब्ध होंगी. प्रेम और विवाह की दिशा मजबूत होगी. 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को खर्च की अधिकता थोड़ी परेशानी दे सकती है, हालांकि खर्चे सही दिशा में होंगे. प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा. व्यापार लगभग ठीक-ठाक चलेगा. लाल वस्तु पास रखने से सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यात्रा का योग बन रहा है. शुभ समाचार प्राप्त होंगे, खासकर संतान की ओर से. व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए मार्ग खुलेंगे. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्र अद्भुत रहेंगे. 

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को व्यापार में सफलता और विस्तार मिलेगा. राजनीतिक क्षेत्र में भी लाभ संभव है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा. शनिदेव को प्रणाम करना अत्यंत शुभ फलदायी होगा.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यात्रा का योग है. वे धर्म-कर्म में सक्रिय रहेंगे. स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रेम, संतान और व्यापार अच्छे रहेंगे. हरी वस्तु पास रखना लाभकारी होगा.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हो सकती हैं, लेकिन ज्ञानार्जन के लिए यह समय अति उत्तम है. स्वास्थ्य और प्रेम-संतान पक्ष मध्यम रहेगा, जबकि व्यापार अच्छा चलेगा. हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा.

धनु राशि

धनु राशि वालों को जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा. नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी. राजनीतिक लाभ भी संभव है. स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार सब बढ़िया रहेंगे. गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा.

मकर राशि

मकर राशि वालों के शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे. गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा, लेकिन प्रेम, संतान और व्यापार अद्भुत रहेंगे. काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए विद्यार्थियों का समय अच्छा है. प्रेम, संतान और निर्णय लेने के मामलों में शुभता बनी रहेगी. स्वास्थ्य, प्रेम-संतान और व्यापार सभी अच्छे रहेंगे. हरी वस्तु पास रखें.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए भूमि, भवन या वाहन खरीदने के प्रबल योग हैं. घर में शुभ संस्कार हो सकते हैं. सकारात्मक ऊर्जा का संचार स्वयं और परिवार में दिखाई देगा. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा.