आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026: मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए लाभ ही लाभ, इन 3 राशियों को बरतनी होगी सावधानी!
आज सूर्य उच्च राशि मेष में गोचर कर चुके हैं. मेष, सिंह और तुला राशि वालों को खास फायदा मिल सकता है जबकि कर्क और मकर राशि वालों को सावधानी बरतनी चाहिए. ग्रहों की स्थिति से कुछ राशियों में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ रही है.
आज 15 अप्रैल 2026, बुधवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में विराजमान हो गए हैं, जिससे कई लोगों में थोड़ी सकारात्मकता और स्पष्टता आने की उम्मीद है. शुक्र सूर्य के साथ संयोग बना रहे हैं जबकि गुरु मिथुन राशि में हैं. केतु सिंह में और राहु के साथ चंद्रमा कुंभ में युति बना रहा है. बुध, मंगल और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं.
ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस दिन कुछ राशियों को लाभ के मजबूत योग बन रहे हैं तो कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य, करियर, प्रेम और परिवार जैसे क्षेत्रों में अलग-अलग प्रभाव दिख रहे हैं. लोगों को सलाह दी जा रही है कि सरकारी या उच्च अधिकारियों से अनावश्यक विवाद से बचें.
मेष राशि- आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार हो रहा है. प्रेम और संतान के रिश्तों में गर्मजोशी बढ़ेगी. निर्णय लेने में मजबूती आएगी. आय में उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन नुकसान नहीं होगा. यात्रा थोड़ी थकान भरी लेकिन फायदेमंद रहेगी. काली वस्तु दान करना शुभ होगा.
वृषभ राशि- सरकारी कामों में उलझन से बचें. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा पर घाटा नहीं होगा. प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी. हरी वस्तु अपने पास रखना फायदेमंद होगा.
मिथुन राशि- आपका समय सामान्य से बेहतर रहने वाला है. सरकारी और राजनीतिक क्षेत्र से लाभ के योग हैं. थोड़ा अपमान का डर रहेगा लेकिन सब संभल जाएगा. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में अच्छी स्थिति बनी रहेगी. शनि देव को प्रणाम करें.
कर्क राशि- परिस्थितियां अभी प्रतिकूल हैं, स्वास्थ्य पर खास ध्यान दें. प्रेम और संतान की स्थिति औसत रहेगी. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, चोट लगने का खतरा है. काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा.
सिंह राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य और रिश्ते दोनों पर ध्यान दें. स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है लेकिन एक-दो दिन उतार-चढ़ाव रहेगा. प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी बनी रहेगी. पीली वस्तु पास रखना लाभदायक होगा.
कन्या राशि- शत्रुओं पर आपका दबदबा रहेगा. पैरों में चोट या पेट संबंधी परेशानी हो सकती है. नौकरी में अभी चुनौतियां हैं. पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. उच्च अधिकारियों से विवाद न करें. शनि देव को प्रणाम करना अच्छा रहेगा.
तुला राशि- सरकारी क्षेत्र से जुड़ाव बढ़ेगा. जीवनसाथी की तरक्की दिख रही है लेकिन रिश्तों में ठंडक आ सकती है. प्रेम में बहस बढ़ेगी. संतान को लेकर नकारात्मक सोच रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. काली वस्तु दान करें.
वृश्चिक राशि- घर में कलह के संकेत हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. प्रेम और संतान की स्थिति औसत है. व्यापार अच्छा चलेगा और आपका प्रभाव बढ़ेगा. राजनीतिक लाभ मिल सकता है. सूर्य देव को जल अर्पित करें.
धनु राशि- नाक, कान या गले की परेशानी हो सकती है. व्यवसाय में नकारात्मक लोगों से सावधान रहें. प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी. व्यापार ठीक चलेगा. नकारात्मक लोगों से दूरी बनाए रखें. काली वस्तु दान करना शुभ होगा.
मकर राशि- धन हानि और परिवार में अनबन के संकेत हैं. बोलचाल और निवेश पर नियंत्रण रखें. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी. काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा.
कुंभ राशि- नकारात्मक ऊर्जा का असर रह सकता है. स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी बनी रहेगी. व्यापारिक सोच और पराक्रम बढ़ेगा. सूर्य को जल चढ़ाना फायदेमंद होगा.
मीन राशि- राजनीतिक और सरकारी क्षेत्र से लाभ के योग हैं. लेकिन अनावश्यक खर्चे मन को परेशान करेंगे. सिरदर्द, आंखों की समस्या और अज्ञात भय बना रह सकता है. प्रेम और संतान औसत रहेगी. काली वस्तु दान करना शुभ होगा.