menu-icon
India Daily

​Aaj Ka Rashifal 4 October 2025: मिथुन, वृश्चिक और धनु वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का हाल!

​Aaj Ka Rashifal 4 October 2025: 4 अक्टूबर 2025 का राशिफल आज केंद्र योग और गुरु की दृष्टि के कारण कई राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है. मिथुन, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों को खास लाभ मिलने के योग हैं, जबकि अन्य राशियों के लिए भी ग्रह स्थिति नए अवसर और चेतावनियां दे रही है. आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल.

babli
Edited By: Babli Rautela
​Aaj Ka Rashifal 4 October 2025: मिथुन, वृश्चिक और धनु वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का हाल!
Courtesy: IDL

​Aaj Ka Rashifal 4 October 2025: ज्योतिषीय गणना के अनुसार 4 अक्टूबर को चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में शतभिषा नक्षत्र में होगा. राहु और चंद्रमा की युति से ग्रहण योग बनेगा, हालांकि गुरु की दृष्टि इस नकारात्मक प्रभाव को कम करेगी. साथ ही गुरु, मंगल और चंद्रमा के बीच बनने वाला केंद्र योग कई राशियों को शुभ लाभ और सफलता का अवसर देगा.

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यवसायिक रूप से अच्छा रहेगा. आपको लाभ मिलेगा लेकिन परिश्रम अधिक करना होगा. शाम का समय परिवार संग आनंददायक बीतेगा. दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है, इसलिए वाणी संयमित रखें.
भाग्य प्रतिशत – 82%
उपाय:
मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं, पीपल को जल दें.

वृषभ राशि

आज वृषभ जातकों की उलझनें सुलझ सकती हैं. दफ्तर में सावधानी रखें और अल्पकालिक निवेश से बचें. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा.
भाग्य प्रतिशत – 87%
उपाय:
गायत्री चालीसा का पाठ करें.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और उत्साह से भरपूर रहेगा. शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें.
भाग्य प्रतिशत – 88%
उपाय:
हनुमानजी को सिंदूर और पान अर्पित करें.

कर्क राशि – जोखिम से बचें

कर्क राशि वालों को व्यापार में लाभ होगा लेकिन किसी भी जोखिमपूर्ण काम से बचना चाहिए. परिवार में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं.
भाग्य प्रतिशत – 83%
उपाय:
भगवान विष्णु की पूजा करें और श्रीहरि स्तोत्र का पाठ करें.

सिंह राशि – मिलेगा मान-सम्मान

सिंह राशि के जातकों को आज सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा. परिवार में विवाद की स्थिति से बचें और वाणी मधुर रखें.
भाग्य प्रतिशत – 78%
उपाय:
किसी जरूरतमंद को अन्न का दान करें.

कन्या राशि – विरोधियों से सतर्क रहें

कन्या राशि वालों के लिए दिन व्यस्त लेकिन फलदायी रहेगा. विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, पर मेहनत रंग लाएगी.
भाग्य प्रतिशत – 86%
उपाय:
पीपल के नीचे दीपक जलाएं.

तुला राशि – टीमवर्क से मिलेगा लाभ

तुला राशि वालों को नौकरी में सहयोगियों का साथ मिलेगा. नया व्यापार शुरू करने से बचें. लव लाइफ मजबूत रहेगी.
भाग्य प्रतिशत – 85%
उपाय:
शनि चालीसा का पाठ करें.

वृश्चिक राशि – व्यापार में बड़ा लाभ

वृश्चिक राशि वालों को व्यापार में भारी लाभ मिल सकता है. राजनीतिक क्षेत्र में भी उन्नति के योग हैं.
भाग्य प्रतिशत – 86%
उपाय:
शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं.

धनु राशि – भाग्य का साथ मिलेगा

धनु राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा. कार्यक्षेत्र में यात्रा संभव है. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा.
भाग्य प्रतिशत – 86%
उपाय:
शनि मंत्र का जप करें.

मकर राशि – मेहनत का फल मिलेगा

मकर राशि के जातकों पर काम का दबाव रहेगा लेकिन परिणाम सकारात्मक मिलेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
भाग्य प्रतिशत – 84%
उपाय:
गौ माता को हरा चारा खिलाएं.

कुंभ राशि – खर्च रहेगा अधिक

कुंभ राशि वालों का दिन खर्चीला रहेगा. दोस्तों या प्रियजनों के लिए उपहार खरीद सकते हैं. अनुभवी व्यक्ति से सलाह लाभकारी रहेगी.
भाग्य प्रतिशत – 85%
उपाय:
माता लक्ष्मी की पूजा करें, तुलसी को दूध अर्पित करें.

मीन राशि – परिवार के साथ समय बितेगा

मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. घर के लिए खास चीज खरीद सकते हैं. बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं.
भाग्य प्रतिशत – 82%
उपाय:
पीपल पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं और शनि स्तोत्र का पाठ करें.