कौन बनेगा बंगाल का राजा? विधायी दल के साथ बैठक के बाद अमित शाह कर देंगे मुख्यमंत्री नाम का ऐलान; इन नामों पर संस्पेंस
पश्चिम बंगाल के मुखिया का नाम जल्द ही फाइनल हो जाएगा. आज गृहमंत्री अमित शाह इसके लिए बंगाल दौरे पर हैं. बीजेपी के नए विधायकों के साथ बैठक के बाद नाम की घोषणा की जाएगी.
पश्चिम बंगाल को अब बहुत जल्द अपना नया मुखिया मिलने वाला है. जिसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी शुक्रवार को बंगाल पहुंच रहे हैं. जानकारी के मुताबिक अमित शाह पहले बीजेपी के चुने गए विधायकों के साथ एक अहम बैठ करेंगे, जिसमें सीएम के नाम पर फाइनल मुहर लगाई जाएगी.
गृह मंत्री अमित शाह के साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी इस बैठक में शामिल होने वाले हैं. विधायी दल की यह बैठक आज शाम लगभग 4 बजे होनी है. इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विधानसभा कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्यपाल आर.एन.रवि ने उसे भंग कर दिया है.
सुवेंदु अधिकारी बन रहे पश्चिम बंगाल के नए सीएम?
भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत को टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और कई नेता स्वीकारने के लिए तैयार नहीं थे. जिसके बाद राज्यपाल द्वारा पिछली विधानसभा को भंग करना पड़ा. इसी के साथ अब नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा शुरू हो गई है. इस लिस्ट सबसे ऊपर बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी का नाम बताया जा रहा है. अधिकारी ने इस चुनाव में अहम भूमिका निभाई है, साथ ही साथ उन्होंने सीएम ममता बनर्जी को उनकी सीट से हराकर बीजेपी का झंडा लहराया है. राजनीति में आमतौर पर ऐसा ही होता है जो नेता भी मौजूदा सीएम को चुनाव में हराते हैं, उनके अगले मुख्यमंत्री बनने की संभावना प्रबल हो जाती है. हालांकि ऐसा कोई जरूरी नियम नहीं है, लेकिन आमतौर पर ऐसे ही काम किया जाता है.
पश्चिम बंगाल के सीएम रेस में कई नाम
सुवेंदु अधिकारी का भी बंगाल की राजनीति में गहरा प्रभाव है. एक समय पर ममता बनर्जी के करीबी कहे जाने वाले सुवेंदु अधिकारी ने ही उन्हें 2011 में जीत दिलाई थी. बनर्जी और अधिकारी ने मिलकर राज्य से वामपंथियों का सूपड़ा साफ कर दिया था. हालांकि सीएम बनर्जी ने जब 2021 में अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को पार्टी का अगला मुखिया बनाने की कोशिश की तभी अधिकारी पार्टी से अलग हो गए. इसके बाद उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का फैसला लिया. पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने राज्य में बीजेपी को जीत दिलाने में अहम योगदान दिए. सीएम की रेस में सुवेंदु के अलावा भी कुछ नाम शामने आ रहे हैं. जिसमें दिलीप घोष, समिक भट्टाचार्य, अग्निमित्रा पॉल और रूपा गांगुली का भी नाम शामिल है. आज शाम बैठक के बाद सीएम नाम तय हो जाएगा. जिसके बाद शनिवार को शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा.