'मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, भाजपा ने चुनाव लूटा', बंगाल चुनाव में हार के बाद ममता का पलटवार
ममता बनर्जी ने पश्चमि बंगाल में हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ा. उन्होंने भाजपा पर चुनाव चुरी का आरोप लगाया है.
पश्चमि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी को करारी हार मिली हैं. उन्होंने इसका ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ा और चुनाव संस्था पर गंदे खेल खेलने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि उनका असली प्रतिद्वंद्वी चुनाव आयोग है, न कि भाजपा.
भाजपा ने चुनाव चुराए
ममता ने सरकार पर सीधा दखल देने का आरोप लगाते हुए कहा, "इसी तरह उन्होंने महाराष्ट्र, हरियाणा, बिहार और अब बंगाल में चुनाव चुराए हैं." उन्होंने कहा कि जब न्यायपालिका न हो और चुनाव आयोग पक्षपाती हो जाए, तो लोकतंत्र काम नहीं कर सकता.
मुझे मारा गयाः ममता
ममता ने बताया कि एक मतदान केंद्र पर उन्हें निशाना बनाया गया. वहां उनके पेट और पीठ पर लात मारी गई. घटना के समय सीसीटीवी कैमरे भी बंद रखे गए थे. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मतगणना केंद्र पर उन्हें धक्के मारकर बाहर निकाला गया और एक महिला होने के नाते उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ.
इंडिया गठबंधन का समर्थन
भविष्य की राजनीतिक रणनीतियों को लेकर ममता ने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन स्पष्ट किया है कि इंडिया गठबंधन के नेताओं ने उनसे संपर्क कर अपना पूरा समर्थन दिया है. बनर्जी ने कहा कि उन्होंने पहले भी केंद्र में कई भाजपा सरकारें देखी हैं, लेकिन केंद्रीय बलों का ऐसा पक्षपाती रवैया कभी नहीं देखा. विपक्षी नेताओं के इस भारी समर्थन से यह संकेत मिलता है कि तृणमूल कांग्रेस इस लंबी राजनीतिक लड़ाई में अकेली नहीं है और आगे बड़ी हलचल हो सकती है.
फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी
जांच के लिए ममता बनर्जी ने बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने घोषणा की है कि तृणमूल कांग्रेस पांच सांसदों और अन्य वरिष्ठ सदस्यों की एक फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी बनाएगी. यह विशेष टीम राज्य भर में उन सभी जगहों का दौरा करेगी, जहां हाल के दिनों में टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हिंसक हमले हुए हैं. इसके अलावा, यह समिति उन तमाम पार्टी कार्यालयों का भी जायजा लेगी जहां तोड़फोड़ की गई है.