West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

पश्चिम बंगाल में खुला भाजपा का खाता, भवानीपुर में ममता और सुवेंदु के बीच कड़ी टक्कर

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त बढ़त हासिल कर ली है. शुरुआती रुझानों में बहुमत पार करते हुए भाजपा बंगाल में एक नया इतिहास रचने जा रही है. 

X
Ashutosh Rai

पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज का दिन ऐतिहासिक साबित हो रहा है. राज्य की 293 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस काफी पीछे रह गई है. भाजपा 197 सीटों के साथ सत्ता की दहलीज पर खड़ी है. वहीं टीएमसी मात्र 90 सीटों तक ही सीमित होती नजर आ रही है. भाजपा अभी तक 4 सीटें जीत चुकी हैं. वहीं टीएमसी 1 सीट जीती हैं. भवानीपुर काउंटिंग सेंटर में ममता-सुवेंदु पहुंच गए है. भाजपा की सबसे पहली जीत मोंटेश्वर विधानसभा सीट से आई है.

भवानीपुर का हाल

चुनावी नतीजों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा भवानीपुर विधानसभा सीट की हो रही है. इस सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लड़ रही हैं. रुझानों की माने तो ममता बनर्जी अपनी सीट पर ही संघर्ष कर रही हैं. भाजपा के सुवेंदु अधिकारी उनसे केवल 7 हजार वोट पीछे हैं. 

हुमायूं कबीर के हालात

इसके अलावा बंगाल में बाबरी मस्जिद का निर्माण करा रहे हुमायूं कबीर का नाम भी सामने आ रहा है. वह रेजीनगर और नौदा दोनों ही क्षेत्रों से लगातार अपनी मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं.

मोंटेश्वर से खुला भाजपा का खाता

गिनती के बीच भारतीय जनता पार्टी के खेमे में पहली बड़ी खुशी मोंटेश्वर विधानसभा सीट से आई है. इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार सैकत पांजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार को 14,798 वोटों के भारी अंतर से हरा दिया.

भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल

जैसे ही रुझान भाजपा के पक्ष में मजबूत हुए, पार्टी दफ्तरों में जश्न की तैयारियां शुरू हो गईं. कोलकाता के साल्ट लेक स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में इस शानदार प्रदर्शन को लेकर भारी उत्साह नजर आ रहा है. पूरे कार्यालय परिसर में कार्यकर्ता एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर और मिठाइयां खिलाकर जीत का जश्न मना रहे हैं.