menu-icon
India Daily

'गुंडे घुसे, एजेंट हटाए...' ममता बनर्जी ने नतीजों को चोरी बताते हुए लगाया बड़ा आरोप

मीडिया से फोन पर बात करते हुए टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा- चुनाव आयोग और सीआरपीएफ समेत तमाम अधिकारी दिल्ली से हैंडल किए गए. पारदर्शिता न बरते जाने का भी आरोप.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
'गुंडे घुसे, एजेंट हटाए...' ममता बनर्जी ने नतीजों को चोरी बताते हुए लगाया बड़ा आरोप
Courtesy: Social Media

नई दिल्लीः भवानीपुर विधानसभा सीट से हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने मीडिया से फोन पर बात करते हुए कहा कि मतगणना स्थल पर गुंडे घुस आए और उन्होंने जबरन हमारे काउंटिंग एजेंट्स को बाहर कर दिया. धक्का- मुक्की की और अधिकारियों को भी धमकाया. ममता का आरोप है कि मतगणना में लगे चुनाव आयोग के अधिकारी, सीआरपीएफ और यहां तक कि स्थानीय अधिकारी भी दिल्ली से हैंडल किए जा रहे थे.

बोलीं- आखिरी राउंड में कैसे पलट गई बाजी

ममता बनर्जी का कहना है कि मतगणना के दौरान 16वें राउंड तक वह बढ़त बनाए हुए थीं लेकिन आखिरी राउंड में ऐसा क्या हो गया कि बाजी एकदम उलट गई और सारे हालात पलट गए. उन्होंने नतीजे “चोरी” किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास इस आरोप के पूरे सबूत हैं. सबूतों के आधार पर वह नतीजे को चेलेंज करने की तैयारी कर रही हैं.

7वें राउंड तक लीड कर रही थीं ममता बनर्जी

बता दें कि सोमवार को भवानीपुर विधानसभा सीट की मतगणना के दौरान ममता बनर्जी बीजेपी के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी से 17000 वोटों से लीड कर रही थीं. उसके बाद उनकी लीड घटती चली गई और आखिरकार सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,105 वोटों से हरा दिया.

ममता बोलीं- “अनैतिक और गंदा खेल”

चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है ‌कि ईवीएम मशीनें स्ट्रॉग रूम में ले जाते समय जरूरी पारदर्शिता नहीं बरती गई. उन्होंने ईवीएम सीलिंग पर भी सवालिया निशान लगाए और कहा- “अनैतिक और गंदा खेल” किया गया, मेरे पास सभी सबूत आ गए हैं. उन्होंने कहा कि भवानीपुर में केवल हमारी हार नहीं हुई, बल्कि ये लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है.

बीजेपी को मिला मनोवैज्ञानिक बूस्ट

भवानीपुर सीट पर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की हार बीजेपी के लिए बड़ी मनोवैज्ञानिक और राजनीतिक बढ़त साबित हुई है. इस सीट पर बीजेपी को मिली जीत ने राज्य की नई दिशा तय कर दी है.