निकल ना जाए मौका, FD पर 9.25% तक का शानदार ब्याज दे रहा ये बैंक
Sagar Bhardwaj
19 Mar 2024
FD एक शानदार ऑप्शन
सुरक्षित निवेश और गारंटीड रिटर्न के इच्छुक लोगों के लिए FD (फिक्स्ड डिपॉजिट) हमेशा से ही एक शानदार विकल्प रहा है.
किस बैंक में मिल रहा FD पर सर्वाधिक ब्याज
ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे बैंक के बारे में बताने जा रहे हैं तो FD पर 9.25% तक ब्याज ऑफर कर रहा है.
NESFB
इस बैंक का नाम है नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक (NESFB)
वरिष्ठ नागरिकों को FD पर 9.25% का ब्याज
वर्तमान में बैंक सामान्य नागरिकों को FD पर 8.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 9.25% का ब्याज दे रहा है.
क्या बोला बैंक
बैंक ने कहा कि हम अपनी एफडी योजना को बुजुर्गों के लिए पेंशन के समान आय के एक नियमित स्रोत के रूप में विकसित कर रहे हैं.
NESFB के एफडी प्लान
7 दिनों से लेकर 10 साल तक की एफडी पर बैंक सामान्य नागरिकों को 3.25% से 8.50% तक का ब्याज दे रहा है.
वरिष्ठ नागरिकों के लिए
वहीं इसी समय सीमा की अवधि की FD पर वरिष्ठ नागरिकों को 4 से 9.25% तक का ब्याज दिया जा रहा है.
1111 दिनों वाली एफडी है आकर्षक
वहीं स्पेशल स्कीम वाली 1111 दिनों की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 8.50% से 9.25% तक का ब्याज दे रहा है.