बिना डेबिट कार्ड ATM में जमा होगा कैश, जानिए कैसे
Sagar Bhardwaj
05 Apr 2024
बिना डेबिट कार्ड ATM में जमा होगा कैश, जानिए कैसे
बिना डेबिट कार्ड ATM में जमा होगा कैश, जानिए कैसे
UPI से जमा कर सकेंगे पैसे
अब आप जल्द ही यूनिफाइड पेमेंट सिस्टम (UPI) के इस्तेमाल से अपने बैंक में पैसे जमा कर सकेंगे.
RBI गवर्नर ने की घोषणा
मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने लोगों को जल्द ही यह सुविधा मुहैया कराने की घोषणा की.
अभी क्या थी सुविधा
अभी कैश डिपॉजिट मशीनों (CDM) से अपने खाते में पैसा जमा करने के दौरान ATM कार्ड की जरूरत पड़ती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.
QR Code कोड स्कैन कर होगा पेमेंट
अब CDM की स्क्रीन पर आपको एक क्यूआर कोड (QR Code) दिखाई देगा.
कन्फर्म करें बैंक डिटेल
यहां आपसे डिटेल कनफर्म करने के लिए कहा जाएगा.
CDM पर रखना होगा कैश
डिटेल कन्फर्म होने के बाद आपको कैश CDM में रखना होगा. इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए प्रोसेस को फॉलो करने पर आपका पैसा आपके खाते में जमा हो जाएगा.
कब से मिलेगी सुविधा
हालांकि ये सुविधा कब से शुरू होगी. RBI ने अभी तक इसका ऐलान नहीं किया है.