पब्लिक Wi-Fi पर बैंकिग करना कितना सेफ? सरकार ने क्यों चेताया?
सार्वजनिक Wi-Fi से बचें
सरकार ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि वे सार्वजनिक Wi-Fi नेटवर्क का उपयोग वित्तीय लेन-देन या व्यक्तिगत जानकारी साझा करने के लिए न करें.
Wi-Fi से जुड़ी समस्याएं
पब्लिक Wi-Fi जैसे एयरपोर्ट या कैफे में आपको सुविधा तो मिलती है, लेकिन यह आपके निजी डेटा के लिए खतरे का कारण बन सकता है.
हैकर्स के लिए आसान टार्गेट
इन सार्वजनिक Wi-Fi नेटवर्क्स की सुरक्षा कमजोर होती है, जिससे हैकर्स और स्कैमर्स के लिए इनसे डेटा चोरी करना आसान हो जाता है.
CERT-In की चेतावनी
भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (CERT-In) ने ‘जागरूकता दिवस’ के तहत नागरिकों को चेतावनी दी है कि वे सार्वजनिक Wi-Fi पर संवेदनशील गतिविधियां न करें.
क्यों है सार्वजनिक Wi-Fi पर खतरा?
CERT-In के मुताबिक, साइबर अपराधी बिना सुरक्षा के कनेक्शन पर आसानी से डेटा चुरा सकते हैं, जिससे आपकी व्यक्तिगत जानकारी चोरी हो सकती है.
शेयरिंग पर्सनल इन्फॉर्मेशन
सार्वजनिक Wi-Fi नेटवर्क से जुड़े रहते हुए व्यक्तिगत जानकारी न डालें, जैसे बैंकिंग या ऑनलाइन शॉपिंग करना.
सुरक्षा के लिए क्या करें?
अपने पासवर्ड को मजबूत बनाएं, और अज्ञात लिंक या अटैचमेंट्स पर क्लिक करने से बचें. अपने महत्वपूर्ण डेटा का बैकअप लें.
सोशल मीडिया और ईमेल के खतरे
ईमेल चेक करते या सोशल मीडिया लॉगिन करते समय सार्वजनिक Wi-Fi पर सावधानी रखें, क्योंकि बिना सुरक्षा के यह जोखिमपूर्ण हो सकता है.
VPN का उपयोग करें
अधिक सुरक्षा के लिए, सुरक्षित Virtual Private Network (VPN) का उपयोग करें और वेब ब्राउजर्स पर ऑटोफिल विकल्पों से बचें.