Gold Price Today: सातवें आसमान पर सोना-चांदी, रेट जान हैरान हो जाएंगे आप
India Daily Live
04 Apr 2024
लगातार सातवें दिन सोने ने बनाया महंगाई का रिकॉर्ड
गुरुवार को लगातार सातवें कारोबारी दिन सोने ने अपने खरीदारों को महंगाई का तगड़ा झटका दिया. गुरुवार को 24 कैरेट सोना 538 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से उछलकर 69,902 रुपये के स्तर पर बंद हुआ. यह सोने का अब तक का सबसे हाईएस्ट रेट है.
बुधवार को भी ऑल टाइम हाई पर था सोना
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना 403 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 69,902 रुपये से स्तर पर बंद हुआ था.
लगातार दूसरे दिन ऐतिहासिक स्तर पर चांदी
गुरुवार को सोने के साथ-साथ चांदी ने भी महंगाई का नया रिकॉर्ड बनाया. गुरुवार को चांदी 1743 रुपये प्रति किलो की बड़ी उछाल के साथ 79,337 रुपये के स्तर पर बंद हुई. चांदी का अबतक सबसे महंगा रेट 77,9594 रुपये था.
मंगलवार को भी उछली थी चांदी
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी 1467 रु. महंगी होकर 77,594 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी.
24 Carat Gold Rate
24 कैरेट यानी 99.9 % शुद्ध सोना 538 रु. महंगा होकर 69,902 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.
23 Carat Gold Rate
23 कैरेट यानी 95.8 % शुद्ध गोल्ड 536 रु. तेजी के साथ 69,622 रुपये के स्तर पर क्लोज हुआ.
22 Carat Gold Rate
22 कैरेट यानी 91.7 % प्योर गोल्ड 493 रु. उछलकर 64,030 रुपये के स्तर पर रहा.
18 Carat Gold Rate
18 कैरेट यानी 75.0 % शुद्ध सोना 404 रु. की मजबूती के साथ 52,427 रुपये के स्तर पर रहा.
14 Carat Gold Rate
14 कैरेट यानी 58.3 % शुद्ध सोना 315 रु. की उछाल के साथ 40,893 रुपये के स्तर पर रहा.