Gold Price Today: सोना 69,000 तो चांदी 77,000 के पार, जानें कितने बड़े रेट
India Daily Live
03 Apr 2024
सोने ने बनाया महंगाई का नया कीर्तिमान
बुधवार को लगातार छठे कारोबारी दिन सोने ने अपने खरीदारों को महंगाई का बड़ा झटका दिया. बुधवार को 24 कैरेट सोना 403 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से उछलकर 69,364 रुपये के स्तर पर बंद हुआ. यह सोने का अब तक का सबसे महंगा रेट है.
सोने ने मंगलवार को भी बनाया था ऑल टाइम हाई
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना 298 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 68,961 रुपये से स्तर पर बंद हुआ था.
इतिहास में चांदी सबसे महंगी
बुधवार को सोने के साथ-साथ चांदी ने भी महंगाई का नया रिकॉर्ड बनाया. बुधवार को चांदी 1467 रुपये प्रति किलो की बड़ी उछाल के साथ 77,594 रुपये के स्तर पर बंद हुई. चांदी का अबतक का सबसे महंगा रेट 76,934 रुपये था.
मंगलवार को भी उछली थी चांदी
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को चांदी 1016 रु. महंगा होकर 76,127 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी.
24 Carat Gold Rate
24 कैरेट यानी 99.9 % शुद्ध सोना 403 रु. महंगा होकर 69,364 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.
23 Carat Gold Rate
23 कैरेट यानी 95.8 % शुद्ध गोल्ड 401 रु. तेजी के साथ 69,086 रुपये के स्तर पर क्लोज हुआ.
22 Carat Gold Rate
22 कैरेट यानी 91.7 % प्योर गोल्ड 369 रु. उछलकर 63,539 रुपये के स्तर पर रहा.
18 Carat Gold Rate
18 कैरेट यानी 75.0 % शुद्ध सोना 302 रु. की मजबूती के साथ 52,023 रुपये के स्तर पर रहा.
14 Carat Gold Rate
14 कैरेट यानी 58.3 % शुद्ध सोना 236 रु. की उछाल के साथ 40,578 रुपये के स्तर पर रहा.