Gold Price Today: ऑल टाइम हाई, 69000 के करीब पहुंचा रेट


India Daily Live
02 Apr 2024

लगातार तीसरे दिन सोने ने बनाया महंगाई का कीर्तिमान

    मंगलवार को लगातार पांचवें दिन सोने ने खरीदारों को महंगाई का बड़ा झटका दिया. मंगलवार को 24 कैरेट सोना 298 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से उछलकर 68,961 रुपये के स्तर पर बंद हुआ. यह सोने का अबतक का सबसे महंगा रेट है.

सोमवार को भी सोने ने बनाया था ऑल टाइम हाई

    इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना 1410 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 68,663 रुपये से स्तर पर बंद हुआ था.

चांदी की कीमत में बड़ी उछाल

    मंगलवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी तेजी दर्ज की गई. मंगलवार को चांदी 1016 रुपये प्रति किलो की बड़ी उछाल के साथ 76,127 रुपये के स्तर पर बंद हुई. चांदी का अबतक का सबसे महंगा रेट 76,934 रुपये है.

सोमवार को भी चमकी थी चांदी

    इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी 984 रु. महंगा होकर 75,111 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी.

24 Carat Gold Rate

    24 कैरेट यानी 99.9 % शुद्ध सोना 298 रु. महंगा होकर 68,961 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.

23 Carat Gold Rate

    23 कैरेट यानी 95.8 % शुद्ध गोल्ड 297 रु. तेजी के साथ 68,685 रुपये के स्तर पर क्लोज हुआ.

22 Carat Gold Rate

    22 कैरेट यानी 91.7 % प्योर गोल्ड 273 रु. उछलकर 63,168 रुपये के स्तर पर रहा.

18 Carat Gold Rate

    18 कैरेट यानी 75.0 % शुद्ध सोना 224 रु. की मजबूती के साथ 51,721 रुपये के स्तर पर रहा.

14 Carat Gold Rate

    14 कैरेट यानी 58.3 % शुद्ध सोना 174 रु. की उछाल के साथ 40,342 रुपये के स्तर पर रहा.

More Stories