सोने और चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, जानें लेटेस्ट रेट्स


Gyanendra Tiwari
15 Feb 2024

महंगा हुआ सोना-चांदी

    सोने और चांदी की कीमत में जारी हलचल के बीच बुधवार को सोना सोने और चांदी की कीमत में बहुत बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

61,590 रुपये के स्तर पर सोना

    बुधवार को 24 कैरेट सोना 804 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 61,590 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.

मंगलवार को सस्ता हुआ था सोना

    इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना 93 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 62,394 रुपये से स्तर पर बंद हुआ था.

69,150 रुपये प्रति किलो चांदी

    बुधवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बहुत बड़ी गिरावट दर्ज की गई. बुधवार को चांदी 2012 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ 69,150 रुपये के स्तर पर बंद हुई.

मंगलवार को भी फीकी पड़ी थी चांदी

    इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को भी चांदी की कीमत में गिरावट तेजी दर्ज की गई थी. मंगलवार को चांदी 98 रु.की नरमी के साथ 71,042 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी.

24 Carat Gold Rate

    24 कैरेट यानी 99.9 % शुद्ध सोना 804 रुपये सस्ता होकर 61,590 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.

23 Carat Gold Rate

    23 कैरेट यानी 95.8 % शुद्ध गोल्ड 800 रु. नरमी के साथ 61,344 रुपये के स्तर पर क्लोज हुआ.

22 Carat Gold Rate

    22 कैरेट यानी 91.7 % प्योर गोल्ड 737 रु. गिरकर 56,416 रुपये के स्तर पर रहा.

18 Carat Gold Rate

    18 कैरेट यानी 75.0 % शुद्ध सोना 604 रु. की गिरावट के साथ 46,192 रुपये के स्तर पर रहा.

14 Carat Gold Rate

    14 कैरेट यानी 58.3 % शुद्ध सोना 471 रु. की कमजोर होकर 36,030 रुपये के स्तर पर रहा.

More Stories