अगर फोन का कैमरा नहीं कर रहा ठीक से काम तो करें ये काम
Purushottam Kumar
08 Jan 2024
फोटो का साफ न आना
कई बार जब आप अपने फोन में फोटो क्लिक करते हैं को फोटो साफ नहीं आती है. फोटो साफ नहीं आने की वजह से कई बार लोग अपने फोन बदलने का सोचने लगते हैं.
फोन बदलने की न सोचें
अगर आपके साथ भी ऐसा है तो रुकिए. इसके लिए आपको फोन बदलने की जरूरत है ही नहीं.
कैमरे को करें ठीक
आइए जानते हैं कि ऐसा क्या करें की आपके फोन का कैमरा ठीक हो जाए. यानी की आप बेहतर फोटो क्लिक कर सकें.
कैमरा लेंस साफ करें
कई बार देखा जाता है कि आप अपने फोन के लेंस को लंबे समय से साफ नहीं किए होते है और उसमें धूल जम जाती है.
लेंस गंदा होने पर...
फोन के कैमरे के लेंस में धूल जमने के चलते यह अक्सर देखा जाता है कि फोटो ब्लर हो जाता है.
लेंस को साफ करें
फोटो ब्लर आने पर सबसे पहले यह चेक करें कि कहीं आपके फोन का लेंस गंदा तो नहीं है. अगर है तो इसे साफ कर लें.
लाइट का ध्यान रखें
जब भी आप फोटो क्लिक करते हैं तो लाइट्स का ध्यान रखें. कई बार ऐसा देखा गया है कम लाइट होने के चलते फोटो खराब आती है.
कैमरा सेटिंग्स
कैमरे के सेचिंग में जाकर पोर्ट्रेट मोड, लैंडस्केप, नाइट मोड या प्रो मोड जैसे कई मोड्स को देख सकते हैं और उनकी सेटिंग्स अपने मुताबिक एडजस्ट कर सकते हैं.
हाई कॉन्ट्रास्ट पिक्चर
जब भी फोन के कैमरा से हाई कॉन्ट्रास्ट पिक्चर क्लिक करें तो HDR मोड पर ही क्लिक करें. इससे फोटो अच्छी आती है.
फोकस एडजस्ट करें
फोटो क्लिक करते टाइम स्क्रीन पर टैप करके एक्सपोजर और फोकस को मैनुअली एडजस्ट करें, इससे आपकी फोटो में लाइट बैलेंस्ड रहती है और फोटो बढ़िया आती है.
फोकस एडजस्ट करें
फोटो क्लिक करते टाइम स्क्रीन पर टैप करके एक्सपोजर और फोकस को मैनुअली एडजस्ट करें, इससे आपकी फोटो में लाइट बैलेंस्ड रहती है और फोटो बढ़िया आती है.