यहां मिल रही सरकारी नौकरी? इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर कर तो नहीं लिया यकीन


Shilpa Srivastava
16 Dec 2024

सोशल मीडिया पर बढ़ते स्कैम्स

    भारत में आज भी लोग सोशल मीडिया पर लिखी हुई जानकारी को सच मानते हैं, जिससे उन्हें नुकसान हो रहा है.

फर्जी विज्ञापन की पहचान

    इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे विज्ञापन में @LabourMinistry के तहत रोजगार के अवसर दिए जाने का दावा किया गया, जिसे PIB फैक्ट चेक ने फर्जी करार दिया है.

PIB फैक्ट चेक की चेतावनी

    PIB फैक्ट चेक ने क्लियर किया कि यह विज्ञापन श्रम और रोजगार मंत्रालय से संबंधित नहीं है और इस पर भरोसा नहीं करना चाहिए.

सोशल मीडिया पर सतर्कता जरूरी

    सोशल मीडिया यूजर्स से आग्रह किया गया है कि वे इस तरह के झूठे दावों से सावधान रहें और फर्जी विज्ञापनों पर विश्वास न करें.

आधिकारिक सोर्सेज पर भरोसा रखें

    रोजगार संबंधी जानकारी के लिए श्रम और रोजगार मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट या सरकारी पोर्टल्स पर ही जाएं.

संदिग्ध विज्ञापनों से बचें

    सोशल मीडिया पर किसी भी संदिग्ध विज्ञापन पर क्लिक करने से बचें, क्योंकि यह फर्जी हो सकते हैं.

सरकारी नौकरियों की जानकारी के लिए ध्यान रखें

    सरकारी नौकरियों और योजनाओं के बारे में जानकारी के लिए हमेशा आधिकारिक सरकारी सोर्सेज का ही इस्तेमाल करें.

पहले भी हुआ था एक स्कैम

    इससे पहले एक फर्जी मैसेज वायरल हुआ था, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देने का दावा किया गया था.

लिंक के जरिए स्कैम

    वायरल मैसेज के साथ एक लिंक भी शेयर किया जा रहा था, जिसपर क्लिक करने पर फर्जी वेबसाइट पर पहुंचा जा रहा था.

More Stories