सावधान! Char Dham यात्रा के नाम पर हो रही ठगी, सरकार ने किया अलर्ट
Princy Sharma
19 Apr 2025
I4C
केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत कार्यरत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने ऑनलाइन बुकिंग घोटालों में वृद्धि के संबंध में सार्वजनिक चेतावनी जारी की है.
स्कैमर्स
खासकर चारधाम यात्रियों और आम यात्रियों को टारगेट करने के लिए स्कैमर्स फ्रॉड वेबसाइट्स और फेक सोशल मीडिया बना रहा हैं.
लोगों को जागरूक किया
कार्यरत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर, होटल, गेस्ट हाउस, टैक्सी और पैकेज टूर जैसी सेवाओं की बुकिंग के नाम पर हो रही ठगी को लेकर लोगों का जागरूक किया है,
विज्ञापन
ये ठग गूगल, फेसबुक और व्हाट्सएप पर विज्ञापन देकर लोगों को फंसाते हैं. कई बार ये विज्ञापन Sponsored होते हैं जिससे ये असली लगते हैं.
कैसे करते हैं फ्रॉड
लोग पैसे देकर सोचते हैं बुकिंग हो गई, लेकिन बाद में न कन्फर्मेशन मिलता है न कोई कॉल उठाता है. संपर्क नंबर भी बंद हो जाते हैं.
सावधानी बरतें
किसी भी बुकिंग से पहले वेबसाइट की असलियत जरूर जांचें. गूगल या सोशल मीडिया पर दिख रहे किसी भी लिंक पर सीधे क्लिक न करें.
सरकारी वेबसाइट्स
मंत्रालय ने टिकट बुक करने के लिए सरकारी वेबसाइट्स शेयर की हैं जिसमें केदारनाथ हेलिकॉप्टर बुकिंग: [heliyatra.irctc.co.in](https://heliyatra.irctc.co.in) और सोमनाथ ट्रस्ट गेस्ट हाउस बुकिंग: [somnath.org](https://somnath.org) शामिल हैं.
ठगी का शिकार होने पर क्या करें?
अगर आप धोखा खा जाएं तो तुरंत रिपोर्ट करने के लिए [cybercrime.gov.in](https://cybercrime.gov.in) या 1930 पर कॉल करें.
सरकार ने बनाई सख्त रणनीति
Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) ने Google, Facebook और WhatsApp के साथ मिलकर फेक वेबसाइट्स और अकाउंट्स को हटाने का अभियान चलाया है.