दिल्ली की रातें दिन से ज्यादा गर्म, खुद के कर्मों से उड़ी रातों की नींद?
Princy Sharma
19 Apr 2025
रात में तेज गर्मी
दिल्ली शहर में अप्रैल में दो रातें ऐसी रहीं जब तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जो Warm Night मानी जाती है.
रात में गर्मी ज्यादा
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि दिन की तुलना में रात की गर्मी शरीर के लिए ज्यादा नुकसानदायक होती है, क्योंकि नींद के समय ठंडक जरूरी होती है.
गर्मी की वजह
रात में तापमान बढ़ने के कारण केवल मौसम नहीं, बल्कि खराब शहरी प्लानिंग, कम हरियाली, सूखती झीलें और कूड़े के ढेर भी तापमान बढ़ाने के जिम्मेदार हैं.
‘हीट सिंक’
अब कंक्रीट की इमारतें और टिन की छतें दिन की गर्मी को रात में बाहर निकालती हैं. जनसंख्या, गाड़ियां और बिल्डिंग्स से निकलने वाली गर्मी भी शहरों को गर्म बना रही है. 70% ग्रीन हाउस गैसें शहरों से ही आती हैं.
AC का बढ़ता उपयोग
रात में गर्मी से बचने के लिए AC चलाए जाते हैं, जो बाहर और ज्यादा गर्मी छोड़ते हैं. AC और कूलर की डिमांड से बिजली की खपत बहुत बढ़ गई है, जिससे पावर ग्रिड पर दबाव बढ़ता है
हेल्थ और इकोनॉमी
गर्म रातों से नींद पूरी नहीं हो पाती, जिससे थकान बढ़ती है. रिपोर्ट के अनुसार, 2030 तक भारत में 5.8% काम के घंटे गर्मी की वजह से खो सकते हैं.
क्या है समाधान?
हरियाली, पानी के सोर्स , ठंडी छत की तकनीक और देसी निर्माण शैली (जैसे इंसुलेटेड ईंटें) से शहरों को फिर से ठंडा बनाया जा सकता है.