कौन हैं JNU प्रोफेसर स्वर्ण सिंह, यौन उत्पीड़न के आरोप में बर्खास्त किए गए?


Anvi Shukla
18 Apr 2025

JNU में यौन शोषण का बड़ा मामला

    JNU ने एक वरिष्ठ प्रोफेसर को यौन उत्पीड़न के आरोप में बर्खास्त किया, जापानी दूतावास की अधिकारी ने की थी शिकायत.

प्रोफेसर स्वरण सिंह की छुट्टी

    स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के प्रोफेसर स्वरण सिंह को बिना किसी फायदे के नौकरी से निकाला गया.

मई 2023 में हुआ था घटनाक्रम

    पिछले साल मई में हुआ था मामला, ICC ने दोनों पक्षों से गवाह और सबूत लेकर की जांच. जांच में जापानी अधिकारी ने बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग दी.

स्वरण सिंह कौन हैं?

    JNU में अंतरराष्ट्रीय राजनीति और निरस्त्रीकरण केंद्र से जुड़े थे, 2001 से JNU में कर रहे थे पढ़ाई-लिखाई.

लंबा अकादमिक करियर

    दिल्ली यूनिवर्सिटी से MA, JNU से PhD और स्वीडन से पोस्ट डॉक्टोरल डिप्लोमा किया है.

रक्षा और शांति नीति

    भारत की परमाणु नीति, हथियार नियंत्रण, एशियाई राजनीति और संघर्ष समाधान पर काम किया है.

JNU में रहे मुख्य सतर्कता अधिकारी

    2012 से 2014 तक JNU में मुख्य सतर्कता अधिकारी रह चुके हैं, कई शोध संस्थानों से भी जुड़े रहे हैं.

JNU में अन्य कार्रवाई भी

    एक और प्रोफेसर को रिसर्च प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त किया गया, मामला CBI को भेजा गया.

कर्मचारियों पर भी कार्रवाई

    दो गैर-शिक्षण कर्मचारियों को भी बर्खास्त किया गया, अन्य पर वेतन रोकने, चेतावनी देने और सेंसिटाइजेशन ट्रेनिंग की सजा दी गई.

More Stories