कहां गई सड़क? तस्वीरों में देखें बारिश से बेहाल दिल्ली
सड़क पर तैर रहा था शख्स
20 मिनट की बारिश में दिल्ली की सड़कें नदी में तब्दील हो गईं. एक शख्स सड़क पर तैरता हुआ नजर आया.
कहां गई सड़क?
एक जगह तो इतना ज्यादा जल भराव हो गया कि सड़क ही नहीं दिख रही थी. लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही थी.
देवली मोड़
देवली मोड़ (महरौली-बदरपुर रोड से दृश्य) भारी बारिश के बाद नालों के पानी में डूबती दिल्ली.
यातायात जाम
आज सुबह हुई भारी बारिश के बाद दिल्ली में यातायात जाम और वाहनों की धीमी गति देखी गई.
स्विमिंग पूल नहीं क्लासरूम है
दिल्ली के टिकरी कलां का सरकारी स्कूल आज की बारिश के बाद सीधे इटली का वैनिस बन गया है!
सुल्तानपुर
नई दिल्ली के सुल्तानपुर में बस थोड़ी सी बारिश हुई और सड़कों का हाल देखिए.
जीटीके
नई दिल्ली के जीटीके रोड पर भारी मानसूनी बारिश के दौरान जलभराव से गुजरता एक वाहन चालक.
पटपड़गंज
मानसून की बारिश के बाद पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज में यातायात की स्थिति.
सड़क पर नाव चलाती महिला
एक महिला तो सड़क पर नाव चलाती हुई नजर आई. साथ ही इसका वीडियो भी सोशल मीडियो पर शेयर किया है.