कौन हैं लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहीं सबसे कम उम्र की दलित महिला शांभवी चौधरी
Sagar Bhardwaj
07 Apr 2024
इस बार समस्तीपुर सीट पर मुकाबला दिलचस्प
बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट पर इस बार काफी दिलचस्प और कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.
LJPR ने शांभवी चौधरी को दिया टिकट
LJPR ने इस सीट पर जेडीयू मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी को उम्मीदवार बनाया है.
कांग्रेस सन्नी हजारी को दे सकती है टिकट
वहीं खबर है कि IPRD मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी को इस सीट पर कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया जा सकता है.
कौन है शांभवी चौधरी
25 वर्षीय शांभवी चौधरी लोकसभा चुनाव लड़ने वाली सबसे कम उम्र की दलित महिला हैं.
शिक्षा
उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से समाजशास्त्र में मास्टर्स किया है. अभी वह मगध यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही हैं.
विरासत में मिली है राजनीति
उनके पिता अशोक चौधरी फिलहाल नीतीश कुमार सरकार में मंत्री हैं. वहीं उनके दादा महावीर चौधरी कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके हैं.
क्या पिता की वजह से मिला टिकट
इस सवाल पर शांभवी ने कहा कि मेरे पति के चिराग पासवान से अच्छे संबंध हैं. चुनाव के दौरान मैंने उनसे कहा कि मैं चुनाव लड़ने के की इच्छुक हूं. इस तरह मुझे टिकट मिला. पिता की इसमें कोई भूमिका नहीं है.
लोग तुम्हें वोट क्यों दें
शांभव कहती है कि एक पढ़ी लिखी महिला होने के नाते मुझमें नेतृत्व करने की क्षमता है. मुझे लगता है कि मैं अच्छे फैसले ले सकती हूं.
पिता जेडीयू में फिर LJPRV ले क्यों लड़ रहीं चुनाव
यह फैसला पूरी तरह से चिराग भैया की वजह से था. एक युवा दूसरे युवा को ज्यादा बेहतर समझ सकता है. उन्होंने 5 में से 2 सीटें महिलाओं को दी जिससे उनके महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण का पता चलता है.