आज जारी होगी बिहार की अंतिम मतदाता सूची, 10 अहम बातें
दावे और आपत्तियों का मौका
1 सितंबर तक लोगों और दलों को सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की सुविधा दी गई.
22 साल बाद बड़ा बदलाव
बिहार में 22 वर्षों बाद मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कराया गया है. मसौदा सूची 1 अगस्त को प्रकाशित हुई थी.
आयोग का आश्वासन
चुनाव आयोग ने भरोसा दिलाया कि कोई पात्र मतदाता छूटेगा नहीं और कोई अपात्र शामिल नहीं होगा.
सुप्रीम कोर्ट में मामला
विपक्ष ने प्रक्रिया को अदालत में चुनौती दी, आरोप लगाया कि लाखों लोग मताधिकार से वंचित हो सकते हैं.
कोर्ट की सख्त टिप्पणी
न्यायमूर्ति सूर्यकांत और जॉयमाल्या बागची ने कहा कि गड़बड़ी पाई गई तो सूची रद्द भी की जा सकती है.
आधार को पहचान पत्र मान्यता
सुप्रीम कोर्ट ने आधार को भी मान्य पहचान पत्र माना, जिसे आयोग ने पहले शामिल नहीं किया था.
विपक्ष का आरोप
विपक्षी दलों ने कहा कि यह प्रक्रिया गरीब और अल्पसंख्यक वोटरों को निशाना बनाने के लिए की गई है.
राहुल गांधी का वार
राहुल गांधी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए 'वोट चोरी' यात्रा शुरू की.
चुनाव कार्यक्रम जल्द
243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को पूरा हो रहा है. आयोग 4-5 अक्टूबर के बाद चुनाव तिथियां घोषित कर सकता है.