कौन हैं स्वप्निल कुसाले जिन्होंने एयर राइफल इवेंट में भारत को दिलाया मेडल?


India Daily Live
01 Aug 2024

स्वप्निल कुसाले

    स्वप्निल कुसाले ने पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है. स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में यह मेडल जीता है.

स्वप्निल कुसाले का जन्म

    स्वप्निल कुसाले महाराष्ट्र के पुणे शहर के रहने वाले हैं. उनका जन्म 6 अगस्त 1995 को हुआ था. वह किसान परिवार से तालुक रखते हैं.

2009 शुरू हुआ सफर

    साल 2009 से स्वप्निल की निशानेबाजी में यात्रा शुरू हुई थी. इस दौरान उनके पिता ने महाराष्ट्र के क्रीड़ा प्रबोधिनी में उनका दाखिला दिलाया था.

स्पॉन्सरशिप

    उसके बाद साल 2013 में स्वप्निल कुसले को लक्ष्य स्पोर्ट्स की तरफ से स्पॉन्सरशिप मिली.

एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में

    उन्होंने कुवैत में 2015 एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में 50 मीटर राइफल प्रोन 3 कंपटीशन में गोल्ड मेडल जीता था.

नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप

    इसके अलावा उन्होंने गगन नारंग और चैन सिंह जैसे फेमस निशानेबाजों को पीछे छोड़ते हुए तुगलकाबाद में 59th नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप अपने नाम किया था.

वर्ल्ड चैंपियनशिप

    2022 वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वप्निल चौथे स्थान पर रहे और उन्होंने भारत के लिए ओलंपिक कोटा स्थान हासिल किया.

गोल्ड मेडल जीता

    इसके अलावा स्वप्निल कोसाले ने 2022 एशियाई खेलों में टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल किया था. वहीं, साल 2023 में  विश्व कप में  मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था.

स्वप्निल ने जीते मेडल

    इसके साथ स्वप्निल कोसाले ने व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में दो सिल्वर मेडल जीते थे.

More Stories