शमी की टीम में कब होगी वापसी? रोहित ने दिया अपडेट


Gyanendra Sharma
19 Dec 2024

मोहम्मद शमी की चोट

    तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने हाल ही में समाप्त हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान चोट से वापसी की और अब विजय हजारे ट्रॉफी में भी खेलेंगे.

रोहित शर्मा ने दिया अपडेट

    इस बीच भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने मोहम्मद शमी की टीम में वापसी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

रोहित शर्मा ने क्या कहा?

    रोहित शर्मा ने बुधवार को कहा कि अब समय आ गया है कि नेशनल क्रिकेट अकेडमी मोहम्मद शमी की फिटनेस पर अपडेट दे.

जोखिम नहीं उठाएंगे

    रोहित ने कहा कि जब तक सही स्थिति साफ नहीं होगी तब तक हम शमी को उतारने का जोखिम नहीं उठाएंगे.

लय में दिखे शमी

    शमी ने हाल ही में समाप्त हुई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान चोट से वापसी की और धारदार गेंदबाजी की.

घुटनों में सूजन

    रोहित ने पहले एक बयान में कहा था कि एसएमएटी में खेलते समय शमी के घुटनों में सूजन आ गई थी.

वर्ल्ड कप के बाद गायब

    34 वर्षीय मोहम्मद शमी ने आखिरी बार नवंबर 2023 में वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के लिए खेला था.

More Stories