'गॉड मोड' में लौटे विराट, बेवन का तोड़ा डाला रिकॉर्ड


Gyanendra Sharma
26 Dec 2025

कोहली ने खेली तूफानी पारी

    विराट कोहली ने गुजरात के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी मैच में दिल्ली की ओर से 77 रनों की शानदार पारी खेली.

बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया

    इस पारी के साथ ही किंग कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

माइकल बेवन को पीछे छोड़ा

    कोहली ने 50 ओवर क्रिकेट में सबसे लंबे समय से चले आ रहे विश्व रिकॉर्ड में से एक को तोड़ते हुए दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई फिनिशर माइकल बेवन को पीछे छोड़ दिया है.

सबसे अधिक औसत वाले बल्लेबाज

    कोहली लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास में सबसे अधिक औसत वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

कोहली की औसत 57.87 की

    विराट कोहली की औसत 57.87 का है, जबकि माइकल बेवन की औसत 57.86 का था.

'गॉड मोड' में विराट

    विराट कोहली 'गॉड मोड' में प्रवेश कर चुके हैं. इन छह मैचों में कोहली ने 146.00 के असाधारण औसत से 584 रन बनाए हैं.

More Stories