उस्मान ख्वाजा ने खेला अपना आखिरी इटंरनेशनल मैच, जानें कैसा रहा उनका करियर


Anuj
08 Jan 2026

साल 2011 में किया था डेब्यू

    उस्मान ख्वाजा ने अपने करियर में 88 टेस्ट मैच खेले हैं. ख्वाजा ने साल 2011 में टेस्ट डेब्यू किया था.

42.95 की औसत से बनाए रन

    उस्मान ख्वाजा ने 88 टेस्ट की 159 पारियों में 6,229 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 42.95 का रहा.

उस्मान ख्वाजा ने जड़े 16 शतक

    उस्मान ख्वाजा ने टेस्ट करियर में 16 शतक और 28 अर्धशतक लगाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 232 रन रहा.

15वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

    उस्मान ख्वाजा ऑस्ट्रेलिया की ओर से टेस्ट क्रिकेट में 15वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

एशेज सीरीज का प्रदर्शन

    उस्मान ख्वाजा ने एशेज सीरीज 2025-26 में 4 टेस्ट मैच खेले. 7 पारियों में ख्वाजा ने 25.14 की औसत के साथ 176 रन बनाए. उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया.

एशेज इतिहास में कैसा रहा प्रदर्शन?

    उस्मान ख्वाजा ने एशेज इतिहास में कुल 23 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 42 पारियों में 37.90 की औसत के साथ 1,554 रन बनाए हैं.

More Stories