T20 WC 2007: Final में भारत को जिताने वाले 3 हीरो कौन?
India Daily Live
24 Sep 2024
24 सितंबर
24 सितंबर का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास है. इस दिन 2007 में टीम इंडिया ने पहला टी20 विश्व कप खिताब जीता था.
2007 टी20 विश्व कप फाइनल
24 सितंबर 2007 के दिन हुए टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 रनों से रोमांचक शिकस्त दी थी.
कहां हुआ था फाइनल
भारत और पाकिस्तान के खिताबी मुकाबला साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हुआ था, जिसमें टीम इंडिया 5 रनों से विजयी बनी थी.
मैच का हाल
भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 157/5 का स्कोर किया था, फिर पाकिस्तान 19.3 ओवरों में 152 रनों पर सिमट गई थी.
तीन हीरो
फाइनल में भारत के लिए तीन खिलाड़ी हीरो बनकर सामने आए थे, जिनमें 2 गेंदबाज और एक बल्लेबाज शामिल है.
1. गौतम गंभीर
54 गेंदों पर 75 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी. गंभीर के बल्ले से 8 चौके और 2 छक्के निकले थे.
2. इरफान पठान
इरफान पठान ने 4 ओवरों में 16 रन दिए थे और 3 विकेट ले गए थे. उनकी कातिलाना गेंदबाजी के सामने पाकिस्तानी बैटर टिक नहीं पाए थे.
3. जोगिंदर शर्मा
आखिर ओवर में 13 रन डिफेंड करने उतरे और मिस्बाह उल हक का शिकार कर भारत को मैच जिता दिया था. जोगिंदर ने 3.3 ओवरों में 20 रन देकर 1 विकेट लिए.