WC Trophy के साथ Rohit की खूबसूरत फोटो, फैंस बोले- 'इतिहास दोहरा दो'
India Daily Live
31 May 2024
टी20 विश्व कप 2024
1 जून से टी20 विश्व कप 2024 का आगाज होने जा रहा है, इसमें अब सिर्फ 2 दिन का वक्त बचा हुआ है.
टीम इंडिया
टीम इंडिया न्यूयॉर्क पहुंच चुकी है और रोहित शर्मा की कप्तानी में खूब प्रैक्टिस कर रही है.
रोहित शर्मा
इस विश्व कप की ट्रॉफी के साथ रोहित शर्मा की एक ताजा फोटो वायरल हुई है, जिसे ICC ने शेयर किया है.
ट्रॉफी के साथ रोहित
इस फोटो में रोहित शर्मा ट्रॉफी के पास खड़े नजर आ रहे हैं उनके चेहरे पर बेहद ज्यादा खुशी है.
पूरा दम लगाएंगे
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा साफ कर चुके हैं कि वो इस बार खिताब जीतने के लिए पूरा दम लगा देंगे.
फैंस कर रहे पसंद
वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ वायरल हुई रोहित शर्मा की इस फोटो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
इतिहास दोहरा दो
एक फैन ने लिखा कि 2007 वाला इतिहास दोहरा दो. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा रोहित 29 जून को यह ट्रॉफी उठाने तैयार हैं.
2007 की चैंपियन है टीम
टीम इंडिया ने साल 2007 में पहली बार ही खिताब अपने नाम किया था, लेकिन पिछले 16 साल से उसके हाथ खाली हैं.
आखिरी वर्ल्ड कप
इस बार रोहित शर्मा और विराट कोहली का ये आखिरी टी20 विश्व कप माना जा रहा है, ऐसे में दोनों इसे जीतने की भरपूर कोशिश करेंगे.