सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने वाली सभी टीमों की देखें लिस्ट


Praveen Kumar Mishra
19 Dec 2025

हरियाणा-झारखंड का फाइनल

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 का फाइनल झारखंड और हरियाणा के बीच खेला गया.

69 रनों से जीता मुकाबला

    इस मुकाबले में झारखंड ने 69 रनों से जीत हासिल की और पहली बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया.

ईशान की कप्तानी पारी

    फाइनल मैच में कप्तान ईशान किशन ने 49 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

देखें विनर की पूरी लिस्ट

    ऐसे में आइए जानते हैं कि इस ट्रॉफी को अब तक किन-किन टीमों ने अपने नाम किया है.

पहला संस्करण

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का पहला संस्करण 2006-07 में खेला गया था, जहां पर तमिलनाडु ने जीत हासिल की थी.

महाराष्ट्र-बड़ौदा

    इसके अलावा 2009-10 में महाराष्ट्र की टीम ने बाजी मारी. 2010-11 में बंगाल, जबकि 2011-12 में बड़ौदा ने इस ट्रॉफी को अपने नाम किया था.

गुजरात-बड़ौदा

    2012-13 में गुजरात ने इस पर अपना कब्जा जमाया. तो वहीं 2013-14 में बड़ौदा, 2014-15 में गुजरात और फिर 2015-16 में उत्तर प्रदेश ने जीत हासिल की थी.

कर्नाटक

    2016-17 में इसे जोन टीमें बनाकर कराया गया था. तो वहीं 2017-18 में दिल्ली, 2018-19 और 2019-20 में लगातार दो सीजन कर्नाटक ने बाजी मारी थी.

पंजाब

    साल 2020-21 और 2021-2022 में तमिलनाडु ने लगातार दो बार कब्जा जमाया. तो वहीं 2023-24 में पंजाब ने इसे अपने नाम किया था.

मुंबई

    2024-25 की बात करें तो मुंबई ने इस ट्रॉफी को जीता था, जबकि 2025-26 के सीजन में अब झारखंड पहली बार चैंपियन बनी है.

More Stories