स्टीव स्मिथ ने विराट-तेंदुलकर के किस खास क्लब में बनाई जगह?
Praveen Kumar Mishra
06 Jan 2026
एशेज का 5वां मुकाबला
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज 2025-26 का पांचवां मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है. मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत नजर आ रही है.
स्मिथ का शतक
इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने शतक लगाया. इसी के साथ उन्होंने विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में जगह बना ली है.
चौथे नंबर पर स्मिथ
स्मिथ ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं.
1. सचिन तेंदुलकर
इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे ऊपर है. तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6707 रन बनाए थे.
2. विराट कोहली
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर काबिज हैं. कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही 5551 रन बनाए हैं.
3. सचिन तेंदुलकर
टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम इस लिस्ट में एक बार फिर शामिल है. तेंदुलकर ने श्रीलंका के खिलाफ 5108 रन बनाए थे.
4. स्टीव स्मिथ
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने अब तक इंग्लैंड के खिलाफ 5085 रन बना लिए हैं. इसी के साथ वे लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं.
5. डॉन ब्रैडमैन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 5028 रन बनाए थे. इसी के साथ वे लिस्ट में पांचवें स्थान पर काबिज हैं.