वनडे सीरीज से पहले रोहित-कोहली से डरे कीवी कप्तान ब्रेसवेल?
'रोको' को लेकर कीवी कप्तान का बयान
कीवी कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली को हल्के में लेना खतरे से खाली नहीं होगा.
'रोहित और विराट विश्व कप खेलें'
पत्रकारों से बातचीत के दौरान ब्रेसवेल ने कहा कि मैं तो चाहूंगा कि रोहित और विराट विश्व कप खेलें. उन्होंने कहा कि दोनों अभी शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं.
रोहित-विराट की जमकर तारीफ की
कीवी कप्तान ने आगे कहा कि उनके आंकड़े खुद उनकी कहानी कहते हैं. उन्होंने (रोहित-विराट) भारत के लिए शानदार पारियां खेली हैं.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगी टक्कर
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे और टी-20 सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज में 3 और टी-20 सीरीज में 5 मुकाबले खेले जाएंगे.
Untitled_design_(14)
रोहित और विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे. दोनों खिलाड़ी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. 'रोको' ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था.
11 जनवरी से शुरू होगी वनडे सीरीज
11 जनवरी से वनडे सीरीज खेली जानी है. पहला वनडे वडोदरा में खेला जाएगा, जबकि दूसरा और तीसरा मैच क्रमशः 14 जनवरी को राजकोट और 18 जनवरी को इंदौर में होगा.