आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं शुभमन गिल?
India Daily Live
08 Sep 2024
25वां जन्मदिन
भारतीय क्रिकेट टीम के प्रिंस कहे जाने वाले शुभमन गिल आज अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं.
शुभमन गिल
महज 25 साल के गिल इस वक्त टीम इंडिया के ऐसे प्लेयर हैं, जिनके बिना लाइन अप अधूरा लगता है.
कब हुआ था जन्म
शुभमन का जन्म 8 सितंबर 1999 में हुआ था, आज वो पूरे 25 साल के हो गए हैं. जानिए उनकी नेटवर्थ के बारे में
कितने करोड़ के मालिक?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुभमन गिल की नेटवर्थ इस साल फरवरी तक 34 करोड़ हो चुकी है.
कमाई का जरिया
शुभमन गिल की कमाई का जरिए बीसीसीआई और आईपीएल से मिलने वाली सैलरी है के अलावा विज्ञापन हैं.
कितनी है सैलरी
शुभमन गिल को बीसीसीआई ने ग्रेड बी का कॉन्ट्रैक्ट दिया हुआ है, जिसमें उन्हें हर साल करीब 5 करोड़ रुपए की सैलरी मिलती है.
टेस्ट करियर
25 टेस्ट की 46 पारियों में 35.52 की औसत से 1492 रन बनाए हैं. जिसमें उनके नाम 4 शतक और 5 फिफ्टी दर्ज हैं.
वनडे करियर
वनडे के 47 मैचों में 58.2 की औसत से 2328 रन बना चुके हैं. वो इस फॉर्मेट में 6 शतक एक दोहरा शतक और 13 फिफ्टी जमा चुके हैं.
टी20 करियर
टी20 के 21 मैचों में शुभमन गिल ने 30.42 की औसत से 578 रन किए हैं. वो एक शतक और तीन फिफ्टी जमा चुके हैं.