एशिया कप विनर्स की देखें पूरी लिस्ट, भारत टॉप पर मौजूद
Praveen Kumar Mishra
23 Aug 2025
एशिया कप की शुरुआत
एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने वाली है और इसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी.
कब-किसने जीती ट्रॉफी
ऐसे में आइए टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले जानते हैं कि आखिर किस टीम ने कब ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है.
टॉप पर भारत
भारत इस लिस्ट में टॉप पर मौजूद है और सबसे अधिक बार ट्रॉफी अपने नाम की है.
भारत के नाम 8 टाइटल
भारत ने 1984, 1988, 1990, 1995, 2010, 2016, 2018 और 2023 में खिताब अपने नाम किया था.
श्रीलंका के नाम 6 ट्रॉफी
इसके अलावा श्रीलंका इस ट्रॉफी को जीतने के मामले में दूसरे नंबर पर है और उन्होंने 1986, 1997, 2004, 2008, 2014 और 2022 में खिताब को अपने नाम किया है.
2 बार पाकिस्तान का कब्जा
पाकिस्तानी टीम ने भी 2 बार इस ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमया है और उन्होंने साल 2000 और साल 2012 में इसे अपने नाम किया था.
कौन जमाएगा कब्जा
ऐसे में अब देखना होगा कि 2025 में इस ट्रॉफी पर कौन-सी टीम अपना कब्जा जमाने वाली है.