द हंड्रेड जीतकर धोनी-रोहित की किस लिस्ट में शामिल हुए सैम बिलिंग्स?


Praveen Kumar Mishra
01 Sep 2025

ओवल की जीत

    द हंड्रेड 2025 के फाइनल मुकाबले में ओवल इनविंसिबल्स ट्रेंट रॉकेट्स को 21 रनों से हराकर जीत दर्ज की.

लगातार तीसरी ट्रॉफी

    इस लीग में ओवल की यह लगातार तीसरी खिताबी जीत है. उन्होंने इससे पहले 2023 और 2024 में भी जीत हासिल की थी.

सैम बिलिंग्स की कप्तानी

    ओवल की कप्तानी इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स कर रहे हैं और उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

बिलिंग्स का रिकॉर्ड

    बिलिंग्स अब उन कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने कप्तान के तौर पर सबसे अधिक लीग क्रिकेट में ट्रॉफी जीती है.

नंबर वन पर धोनी

    भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं और उन्होंने 9 ट्रॉफी अपने नाम की है.

रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर

    इसके अलावा रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं और उन्होंने 8 बार लीग क्रिकेट में कप्तानी करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की है.

बिलिंग्स तीसरे नंबर पर

    सैम बिलिंग्स अब तीसर स्थान पर पहुंच गए हैं और उन्होंने पांचवीं बार ऐसा कारनामा किया है.

More Stories