ऋतुराज गायकवाड़ ने तोड़ा बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड
Praveen Kumar Mishra
08 Jan 2026
गायकवाड़ की बल्लेबाजी
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में कमाल की बल्लेबाजी की है.
गायवाड़ की पारी
गायकवाड़ ने गोवा के खिलाफ खेलते हुए शतक लगाया और नाबाद 134 रनों की पारी खेली.
गायकवाड़ का रिकॉर्ड
इस पारी के दौरान उन्होंने बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है और सबसे तेज 5000 लिस्ट ए रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं.
1. ऋतुराज गायकवाड़
गायकवाड़ ने लिस्ट ए क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे कर लिए हैं. उन्होंने ये कारनामा 95 पारियों में कर दिखाया है.
2. बाबर आजम
गायकवाड़ से पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम के नाम पर था. बाबर ने 97 पारियों में लिस्ट ए क्रिकेट में 5000 रन पूरे किए थे.
3. हाशिम अमला
साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं. अमला ने 101 पारियों में अपने 5000 रन पूरे किए थे.
4. सर विव रिचर्ड्स
वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज सर विव रिचर्ड्स ने 114 पारियों में लिस्ट ए में 5000 रन पूरे कर लिए थे. इसी के साथ उनका नाम लिस्ट में चौथे स्थान पर काबिज है.
5. विराट कोहली
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम लिस्ट में पांचवें स्थान पर मौजूद हैं. कोहली ने 114 पारियों में लिस्ट ए क्रिकेट में 5000 रन पूरे करने का कारनामा किया था.