इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाते ही रोहित ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
India Daily Live
15 Feb 2024
इंग्लैंड के खिलाफ शतक
राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने बेहतरीन शतक जड़ा.
131 रनों की शतकीय पारी
रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ 196 गेंदों में 131 रनों की शतकीय पारी खेली.
11वां टेस्ट शतक
रोहित ने अपना 11वां टेस्ट शतक बनाया. जबकि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा शतक था.
सबसे ज्यादा शतक
वर्तमान में खेल रहे खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामने में विराट कोहली (80), डेविड वार्नर (49), के बाद रोहित शर्मा (47) तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.
छक्का लगाने वाले भारतीय कप्तान
बतौर भारतीय कप्तानों में सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में रोहित शर्मा (212) ने धोनी (211) को पिछे छोड़ दिया हैं.
उम्रदराज कप्तान
इस शतक के साथ ही रोहित टेस्ट में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान भी बन गए हैं.
टी20 और वनडे में उम्रदराज कप्तान
वहीं इसके पहले रोहित टी20 और वनडे में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर सबसे उम्रदराज कप्तान बने थे.