वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज मिस करेंगे पंत! जानें कब होगी वापसी?
Praveen Kumar Mishra
21 Sep 2025
पंत को चोट
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को इंग्लैंड दौरे के दौरान चौथे टेस्ट मैच में चोट का सामना करना पड़ा था.
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पंत
इसके बाद से वे अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं और 15 सितंबर को BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंच चुके हैं.
3 से 4 सप्ताह में होंगे फिट
दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक पंत अगले तीन या चार सप्ताह तक फिट नहीं हो सकते हैं.
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज
ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 अक्टूबर से शुरु होने वाली टेस्ट सीरीज में वे खेलते हुए दिखाई नहीं देने वाले हैं.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी मुश्किल
तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी पंत की वापसी मुश्किल दिखाई दे रही है, जहां पर 3 मैचों की वनडे और 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है.
अफ्रीका के खिलाफ वापसी
ऐसे में पंत 14 नवंबर से शुरु होने वाली साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में वापसी कर सकते हैं.