अश्विन के नाम हैं ऐसा रिकॉर्ड, जो उन्हें बनाता है भारत का सबसे बड़ा स्पिनर


Gyanendra Sharma
18 Dec 2024

अश्विन का संन्यास

    भारत के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है.

टेस्ट में 765 विकेट

    उन्होंने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 287 मैच खेले और 765 विकेट लिए. अश्विन भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

टी20 फॉर्मेट

    उनसे आगे सिर्फ अनिल कुंबले हैं, जिन्होंने 953 विकेट लिए हैं. अश्विन ने टी20 फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं.

टी-20 में 72 विकेट

    टी-20 में अश्विन ने 72 विकेट चटकाए. हरभजन सिंह के नाम टी20 में 25 विकेट हैं.

श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू

    अश्विन ने 2010 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच से इंटरनेशनल डेब्यू किया था. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 106 मैचों में 537 विकेट हासिल किए.

37 बार लिए 5 विकेट

    अश्विन के नाम 37 फाइव विकेट हॉल हैं और 8 बार उन्होंने मैच में 10 विकेट लिए. अश्विन ने 156 वनडे विकेट भी हासिल किए हैं.

मुथैया मुरलीधरन

    ओवरऑल सबसे ज्यादा पारी में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम है. उन्होंने 67 बार ऐसा किया था.

More Stories